{"_id":"5c80fd8dbdec222dcd5a75e3","slug":"team-india-performance-in-ranchi-stadium-before-3rd-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: 'धोनी के घर' में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, आज जीत मिलेगी या हार?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: 'धोनी के घर' में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, आज जीत मिलेगी या हार?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सामने मजबूत चुनौती पेश कर सकती है। आइए एक बार जान लेते हैं कि रांची के इस स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा है।
2 of 5
TEAM INDIA
भारत ने इस मैदान पर अभी तक ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं। भारत ने इस मैदान पर कुल चार वनडे मैच ही खेले हैं, जिसमें से दो में जीत दर्ज की है, जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और एक मैच बिना नतीजा रहा। ऑस्ट्रेलिया के साथ इस मैदान पर इकलौता मैच 23 अक्टूबर 2013 को खेला गया था, जो बिना नतीजा छूटा था।
3 of 5
TEAM INDIA
बारिश के चलते मैच का नतीजा नहीं आ सका था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने तब शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 296 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय पारी के दौरान महज 4.1 ओवर का ही मैच हो सका था। भारत ने इस मैदान पर इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में खेला गए मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसी के घर में खेली गई दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से मात दी थी, लेकिन कंगारु टीम वनडे सीरीज में टी-20 वाला प्रदर्शन दोहराने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है और अब सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
team india
रांची में खेले जाना वाला वनडे ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज में वापसी का आखिरी दरवाजा होगा। अगर कंगारू टीम यहां मुकाबला गंवाती है तो वन-डे सीरीज में उसकी जीत की आखिरी उम्मीद यहीं समाप्त हो जाएगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।