फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत हुए मालामाल, देखिए किस खिलाड़ी को सालाना कितने रुपए देगी बीसीसीआई

Fri, 08 Mar 2019 10:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 08 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant, Kuldeep Yadav bag 5 crore category A central bcci contract

भारतीय क्रिक्रेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को बीसीसीआई ने A प्लस श्रेणी से बाहर कर दिया है तो ऋषभ पंत इस श्रेणी में प्रवेश करने वाले नए खिलाड़ी बने हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार देर रात टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए वार्षिक अनुबंध की घोषणा की।



यह भी पढ़ें: शिखर धवन को विश्व कप से पहले BCCI ने खराब प्रदर्शन की सजा दे दी है

इस नए अनुबंध के मुताबिक कप्तान विराट कोहली, वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें A प्लस श्रेणी में रखा गया है।

ग्रेड ए प्लस (सात करोड़): कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह। (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019)

Rishabh Pant, Kuldeep Yadav bag 5 crore category A central bcci contract

इस नए केंद्रीय अनुबंध में अगर किसी खिलाड़ी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वह हैं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत। युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को ए श्रेणी में जगह दी गई है। इसी कैटेगरी में शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और महेंद्र सिंह धोनी जैसे कई खिलाड़ियों को जगह मिली है।

शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को बीसीसीआई ने बड़ा झटका देते हुए A+ ग्रेड से बाहर कर दिया है।

ये है A ग्रेड कैटेगरी के खिलाड़ियों की लिस्ट। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपए मिलेंगे (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019)

ग्रेड ए (पांच करोड़ सालाना): आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एसमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत।

Rishabh Pant, Kuldeep Yadav bag 5 crore category A central bcci contract

अगर बात करें B कैटेगरी की तो इस वर्ग में चार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। B ग्रेड का अनुबंध प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में हार्दिक पांड्या का नाम भी शामिल है। 

ग्रेड बी (तीन करोड़): लोकेश राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या।  (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant, Kuldeep Yadav bag 5 crore category A central bcci contract

खलील अहमद और हनुमा बिहारी को ग्रेड C में शामिल किया गया है। कुल 25 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध में रखा गया है। मुरली विजय, अक्षर पटेल, करुण नायर, जयंत यादव और पार्थिव पटेल को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। 

ग्रेड सी (एक करोड़) : केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा। (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2019)

विज्ञापन
Rishabh Pant, Kuldeep Yadav bag 5 crore category A central bcci contract

मिताली सहित चार खिलाड़ी ग्रेड A में 

महिलाओं के केंद्रीय अनुबंध में A ग्रेड (50 लाख रुपए) में चार खिलाड़ियों मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को रखा गया है।

ग्रेड B (30 लाख रुपए) में पांच खिलाड़ियों एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स को रखा गया है।

C ग्रेड (10 लाख): राधा यादव, डी. हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णामूर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधती रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, तान्या भाटिया और पूनम वस्त्राकर को शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed