{"_id":"5a8435e84f1c1b4d588b8828","slug":"team-india-likely-to-play-first-day-night-test-against-australia-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया साल के अंत में इस टीम के खिलाफ खेल सकती है अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया साल के अंत में इस टीम के खिलाफ खेल सकती है अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Feb 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
डे-नाइट टेस्ट
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के अंत में टीम इंडिया को बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है और वहां पर चार टेस्ट मैचों की एक सीरीज खेलना है। पर हर बार की तरह इस बार यह सीरीज थोड़ा अलग हो सकती है। सूत्रों की माने तो इस बार टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से अपना पहला डे-नाइट टेस्ट खेल सकती है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या टीम इंडिया अपने इस दौरे पर डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है? हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
गौरतलब है कि क्रिकेट इतिहास का सबसे पहला डे-नाइट टेस्ट 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडिलेट में खेला गया था। इसके बाद इंग्लैंड और यूएई में भी डे-नाइट टेस्ट खेले जा चुके हैं और अब न्यूजीलैंड में भी इस तरह का मैच आयोजित करने वाला है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अगले महीने एक डे-नाइट टेस्ट ऑकलैंड में खेला जाएगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलने से पहले भारत में इस तरह का मैच खेलना चाहिए ताकि हमारे खिलाड़ियों को इसका कुछ अनुभव हो सके।