Kedar Jadhav: केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से की संन्यास की घोषणा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Kedar Jadhav Retirement: टीम इंडिया के बल्लेबाजी ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विस्तार
Thank you all For your love and support throughout my Career from 1500 hrs
— IamKedar (@JadhavKedar) June 3, 2024
Consider me as retired from all forms of cricket
केदार जाधव ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू
केदार जाधव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2014 में किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रांची में पहला वनडे 16 नवंबर 2014 को खेला था। 73 वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए। जाधव ने 27 विकेट भी अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो जाधव ने नौ मैचों में 123.23 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए।
चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले केदार
केदार जाधव की बात करें तो वह भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेले हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रतिनिधित्व किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में केदार जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में 95 मैचों में 123.17 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए। उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।