फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india Jhulan goswami and Mithali Raj broke recrord anil kumble Rahul dravid And sourav ganguly during bristol test against England women team

ब्रिस्टल टेस्ट: गांगुली-कुंबले-द्रविड़ से आगे निकलीं झूलन और मिताली, तोड़ा खास रिकॉर्ड

Thu, 17 Jun 2021 02:14 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 17 Jun 2021 02:14 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे ब्रिस्टल टेस्ट में टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारतीय महिला टेस्ट क्रिकेट में झूलन गोस्वामी और मिताली राज सबसे अधिक समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर बन गई हैं। 

विज्ञापन
team india Jhulan goswami and Mithali Raj broke recrord anil kumble Rahul dravid And sourav ganguly during bristol test against England women team
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां वह इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ ब्रिस्टल में टेस्ट मैच खेल रही है। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच ये टेस्ट मैच 16 जून से शुरू हुआ। ये मुकाबला भारतीय टीम की सीनियर क्रिकेटर मिताली राज और झूलन गोस्वामी के लिए खास रहा। इंग्लिश टीम के विरुद्ध खेलने उतरीं इन दोनों महिला खिलाड़ियों ने एक अनूठा रिकॉर्ड बना डाला। दरअसल मिलाली और झूलन भा्रत की ओर से सबसे अधिक समय तक टेस्ट मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। ओवर ऑल भारतीय टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो मिताल और झूलन से लंबा सिर्फ सचिन तेंदुलकर का  करियर है। 

विज्ञापन

मिताली राज और झूलन गोस्वामी ने अपना पहला टेस्ट14 जनवरी 2004 को खेला था। मौजूदा समय दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में खेल रही हैं। इस तरह मिताली और झूलन का टेस्ट करियर 19 साल 154 दिन का हो गया। इसके अलावा मिताल राज 1999 से भारत के लिए एकदिवसीय क्रिकेट खेल रहीं हैं। महिला क्रिकेटरों में सबसे लंबे समय तक एकदिवसीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। उन्होंने वनडे में 7098 रन बनाए हैं। वहीं झूलन ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 233 विकेट लेने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में सबसे लंबे टेस्ट करियर की बात की जाए तो कई सीनियर खिलाड़ी इस महिला जोड़ी से पीछे हैं। मिताली और झूलन का जितना लंबा टेस्ट करियर है उतना लंबा तो अऩिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का भी नहीं रहा। अनिल कुंबले का टेस्ट करियर 18 साल 88 दिन, द्रविड़ का 15 साल 222 दिन, सौरव गांगुली का 12 साल 143 दिन का रहा। वहीं मिताली और झूलन का टेस्ट करियर 19 साल 154 दिन का हो गया। महिला विश्व टेस्ट क्रिकेट में अगर देखा जाए तो न्यूजीलैंड की वेरा बर्ट और इंग्लैंड की मैरी हाइड इऩ दोनों भारतीय महिलाओँ से आगे हैं। बर्ट का 20 साल 335 दिन और हाइड का 19 साल 211 दिनों तक टेस्ट करियर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed