फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India head coach Gautam Gambhir approaches police over death threat from 'ISIS Kashmir' know IPL

Gautam Gambhir: 'ISIS कश्मीर' ने भारतीय कोच गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

Thu, 24 Apr 2025 09:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Apr 2025 09:13 AM IST
सार

खतरे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करेगी और गंभीर और उनके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी।

विज्ञापन
Team India head coach Gautam Gambhir approaches police over death threat from 'ISIS Kashmir' know IPL
बुमराह, गंभीर और रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद गंभीर ने बुधवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ और मध्य दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक, गंभीर ने औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

गंभीर ने पुलिस से उचित कदम उठाने को कहा
गंभीर ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों से उनके परिवार और करीबी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी आग्रह किया। खतरे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस गहनता से इस मामले की जांच करेगी और गंभीर और उनके प्रियजनों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी।

Pahalgam Terror Attack: 'शहबाज शरीफ ने निंदा क्यों नहीं की?' इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने ही PM पर दागे सवाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भले ईमेल मिले
रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल को गंभीर को दो धमकी भरे ईमेल मिले। एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में 'आई किल यू' (I Kill U) संदेश लिखा था। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था।
विज्ञापन

गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी
गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी हैं। यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सबसे भयानक घटनाओं में से एक बन गया। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गंभीर ने एक्स पर लिखा था, 'मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।'

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान से खेल संबंध समाप्त करने की मांग, सचिन-कोहली ने भी आतंकी हमले पर जताया शोक 

कई और क्रिकेटर्स ने भी आतंकी हमले की निंदा की थी
गंभीर के अलावा कई और क्रिकेटरों ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी। इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने पाकिस्तान के साथ खेल संबंध पूरी तरह समाप्त करने की मांग की। वहीं, तेंदुलकर ने लिखा, 'पीड़ित परिवार अकल्पनीय कष्ट से गुजर रहे होंगे। भारत और दुनिया भर में लोग इस कठिन समय में उनके साथ हैं। हम इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और न्याय की प्रार्थन करते हैं।' विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना। जिन परिवार के लोगों ने इस कायरतापूर्ण हमले में अपनी जान गंवाई है, उनके लिए प्रार्थना करता हूं और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed