फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india have benifits for 2nd odi

ब्रिसबेन वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए दो अच्छी खबर

Wed, 13 Jan 2016 12:38 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
team india have benifits for 2nd odi

टीम इंडिया शानदार पारी खेलने के बाद बाद पर्थ वनडे में मैच अपने नाम नहीं कर पाई। रोहित शर्मा के ऐतिहासिक 171 रनों की पारी और विराट कोहली (91) संग दोहरी शतकीय साझेदारी ये सभी कारण भी टीम इंडिया को फतह नहीं दिला सकी।

विज्ञापन


टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के बाद स्पिनरों के बुरे हाल का जिक्र किया और आश्चर्य जताया कि स्पिनरों का अच्छा प्रदर्शन टीम को अपेक्षा अनुरुप रिजल्ट दे सकता था।
विज्ञापन


पर्थ में हार के बाद टीम इंडिया 5 वनडे मैचों की श्रृंखला 0-1 से पिछड़ गई है। धोनी ने कहा कि शुक्रवार को ब्रिसबेन में होने वाले दूसरे वनडे में टीम पिछली हार से न सिर्फ सबक लेगी बल्कि मेहनत के साथ मैदान में उलटफेर करने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए ब्रिसबेन वनडे से पहले दो अच्छी खबर आई है। टीम के दो बड़े क्रिकेटर अगले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

वार्नर और मॉर्श नहीं होंगे टीम में

team india have benifits for 2nd odi

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम में ओपनर डेविड वार्नर की जगह शामिल कर लिया गया है। खबर है कि वार्नर जल्द पिता बनने वाले हैं और इसलिए वह अवकाश पर चले गए हैं।

उस्मान ख्वाजा 15 जनवरी को ब्रिस्बेन और 17 जनवरी को मेलबर्न में होने वाले दूसरे और तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा कि वार्नर को जब हालात अनुमति देंगे तब उनका टीम में स्वागत है। ख्वाजा के बारे में उन्होंने कहा कि वह इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में पेसर मिचेल मार्श को आराम देने का फैसला किया है। उनकी जगह जॉन हेस्टिंग्स को टीम में शामिल किया गया है। यह बदलाव खिलाड़ियों पर काम का बोझ कम करने की ऑस्ट्रेलिया की रोटेशन नीति का हिस्सा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, ‘विक्टोरिया और मेलबर्न स्टार्स के पेसर जॉन हेस्टिंग्स को भारत के खिलाफ शुक्रवार को ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।’ मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में मार्श की वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed