{"_id":"62dd6e8343f60450545d69c0","slug":"team-india-fined-20-percent-of-match-fees-for-slow-over-rate-in-first-odi-against-west-indies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बीच आई बुरी खबर, भारतीय टीम पर लगा 20 फीसदी जुर्माना, जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के बीच आई बुरी खबर, भारतीय टीम पर लगा 20 फीसदी जुर्माना, जानें वजह
Sun, 24 Jul 2022 09:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:39 PM IST
सार
मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि टीम इंडिया ने पहले वनडे में निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था। इसी वजह से टीम इंडिया को सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम फिलहाल पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे खेल रही है। दूसरे मुकाबले के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। आईसीसी ने पहले वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर रविवार को मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने पाया कि टीम इंडिया ने पहले वनडे में निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंका था। इसी वजह से टीम इंडिया को सजा सुनाई गई। आईसीसी ने कहा- आचार संहित के नियम 2.22 के मुताबिक, खिलाड़ियों पर अपनी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर की देरी के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा कि कप्तान शिखर धवन ने गलती स्वीकार कर ली है और प्रस्तावित सजा भी स्वीकार कर ली है। इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप मैदानी अंपायर जोए विलसन और लेसली रीफर, थर्ड अंपायर ग्रेगरी ब्रेथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डुगुइड ने लगाए।
बात करें पहले वनडे की तो टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारतीय टीम ने मैच तो जीता, लेकिन सिर्फ तीन रन से जीत हासिल की। एक तरफ जहां बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को आसानी से हराया था, वहीं टीम इंडिया को मुश्किल जीत मिल रही है। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 308/7 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 305 रन बनाए।
मेहमान टीम के लिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया था। वहीं, कप्तान धवन ने 97 रन की पारी खेली थी। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से कायेल मेयर्स ने 75 रन, शामराह ब्रूक्स ने 46 रन और ब्रैंडन किंग ने 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा आखिर में अकील हुसैन ने नाबाद 32 रन और रोमारियो शेफर्ड ने नाबाद 39 रन की पारी खेली।