फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक होगा चौथा टेस्ट, घर में लगातार 13वीं सीरीज फतह करेगा भारत?

Wed, 03 Mar 2021 09:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 03 Mar 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
Team India eyes consecutive 13 win at home
विराट कोहली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड की टीमें टकराने को तैयार है। महज दो दिन में ही इंग्लैंड को पटकने के बाद टीम इंडिया का मनोबल काफी ऊंचा है। चौथे और आखिरी टेस्ट में विराट एंड कंपनी इतिहास रचने वाली है।

Team India eyes consecutive 13 win at home
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

550 टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मैच तो अहम है ही साथ ही यह 550वीं प्रतियोगिता भी है। दरअसल, यह भारतीय क्रिकेट टीम का 550 टेस्ट मैच होगा और भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा। अबतक इंग्लैंड (1033), ऑस्ट्रेलिया (834) और वेस्टंडीज (552) की टीम ही ऐसा कर पाई हैं। 

Team India eyes consecutive 13 win at home
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media

घरेलू धरती पर भारत की लगातार 13वीं टेस्ट सीरीज जीत
2013 के बाद से भारत अपने घर में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। 2012 में आखिरी बार उसे इंग्लैंड से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। तब से भारतीय टीम का विजयी रथ अनवरत जारी है। इस बीच भारत आई ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी लगभग हर टीम को मुंह की खानी पड़ी है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है, जिसने घरेलू सरजमीं पर दो बार लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज जीती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India eyes consecutive 13 win at home
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी की बराबरी करे लेंगे कोहली
कोहली का यह बतौर कप्तान 60वां मैच होगा। वह भारत की ओर से सर्वाधिक मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने के मामले में एमएस धोनी (60 मैच) की बराबरी कर लेंगे। कोहली ने 59 मैचों में से 35 जीते, 14 हारे और 10 ड्रॉ रहे हैं। अगर वह यह मैच जीत जाते हैं तो वह वेस्टइंडीज के दिग्गज सर क्लाइव लॉयड के कप्तान के रूप में 36 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन
Team India eyes consecutive 13 win at home
आईसीसी गदा के साथ विराट कोहली

बनेंगे तीसरे कप्तान कोहली
कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने से विराट 17 रन दूर हैं। वह चौथे टेस्ट में 17 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल करने वाले  दुनिया के तीसरे कप्तान बन जाएंगे। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (15440) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (14878) ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed