फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india enters in acc emerging teams Cup final

यूएई को रौंद फाइनल में पहुंचा भारत, पाक से होगी भिड़ंत

Sun, 25 Aug 2013 01:43 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 25 Aug 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
team india enters in acc emerging teams Cup final

भले ही इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनातनी का माहौल हो, लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि दोनों देशों की क्रिकेट टीम एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन


भारत की अंडर-23 टीम ने सिंगापुर में खेले जा रहे एशियन क्रिकेट काउंसिल एमर्जिंग टीम्स कप के पहले सेमीफाइनल में यूएई को 46 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में सात गेंद शेष रहते एक विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में पाक का सामना भारतीय टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किस अनजान देश से हार गई भारतीय क्रिकेट टीम
हालांकि, भारतीय टीम को गुरुवार को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण अपने आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के हाथों 28 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी 49.5 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मनप्रीत जुनेजा ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। जवाब में अक्षर पटेल (4/29) की घातक गेंदबाजी के आगे यूएई की पूरी टीम 48.3 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई।

एक समय यूएई जीत की ओर बढ़ रही थी और 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसका स्कोर एक विकेट पर 96 रन था, लेकिन पटेल और अन्य गेंदबाजों ने यूएई के बल्लेबाजों को एक के बाद एक पवेलियन भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed