{"_id":"5a0938ed4f1c1b78548bc8db","slug":"team-india-eight-members-reached-kolkata-virat-kohli-likely-to-join-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के 8 खिलाड़ी पहुंचे कोलकाता, कप्तान कोहली आज आएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के 8 खिलाड़ी पहुंचे कोलकाता, कप्तान कोहली आज आएंगे
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया के 8 खिलाड़ी रविवार को कोलकाता पहुंच गए हैं। कप्तान विराट कोहली सोमवार को यहां पहुंचेंगे। स्थानीय मैनेजर ने कहा कि दोपहर होटल में सबसे पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव पहुंचे।
विज्ञापन
मैनेजर के मुताबिक टेस्ट टीम में वापसी कर रहे शिखर धवन इसके बाद होटल पहुंचे। टीम के छह अन्य सदस्य रविवार की रात पहुंचे, जिसमें रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। कोच रवि शास्त्री भी रविवार की रात पहुंचे। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार सुबह कोलकाता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: INDvSL: भारत-श्रीलंका के बीच ये हैं टेस्ट में 5 बड़ी पारियां
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ इस साल उसी की सरजमीं पर सभी प्रारूपों में टीम इंडिया 9-0 से क्लीनस्वीप कर चुकी है।
भारत अगर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में फिर से श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने में सफल रहता है, तो उसकी घरेलू सरजमीं पर जीत की संख्या 100 पर पहुंच जाएगी और यह उपलब्धि हासिल करने वाला वह ऑस्ट्रेलिया (234) और इंग्लैंड (212) के बाद तीसरा देश होगा। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलना है।