फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team India drop, Pakistan rise in ICC Test rankings.

पाकिस्तान ने जीता मैच तो टीम इंडिया को लगा झटका

Mon, 27 Oct 2014 05:22 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Oct 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
team India drop, Pakistan rise in ICC Test rankings.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दुबई टेस्ट में क्या हराया, टीम इंडिया को ही तगड़ा झटका लग गया। मिस्बाह उल हक की अगुवाई में पाक टीम ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 221 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाक ने न सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली बल्कि उसकी टेस्ट रैंकिंग भी अच्छी हो गई।
विज्ञापन


हालांकि चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की इस बड़ी जीत से टीम इंडिया को रैंकिंग में झटका लगा है। मैच से पहले पाक छठे स्थान पर था लेकिन जीत मिलने पर वह टीम इंडिया को छठे स्थान पर खिसकाकर खुद पांचवें स्थान पर काबिज हो जाएगा।
विज्ञापन


आईसीसी ने अपने एक बयान में कहा, "पाकिस्तान की जीत से यह तय हो गया है कि वह भारत को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएगा, अबु धाबी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच का परिणाम कुछ भी हो। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को इस हार से फिर से नंबर वन बनने की उम्मीदों पर झटका लग गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर वन बनने का मौका गंवाया कंगारुओं ने

team India drop, Pakistan rise in ICC Test rankings.
ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी की शीर्ष टेस्ट रैंक‌िंग पर काबिज होने के लिए पाक को दोनों टेस्ट मैचों में हराना था। लेकिन अब उसके पास सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है। पहले पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया महज 3 अंक ही पीछे है।

अगर पाकिस्तान अबु धाबी टेस्ट मैच भी जीत जाता है तो वह इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्‍थान पर पहुंच जाएगा। सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर खत्म होने पर पाकिस्तान के 99 रेटिंग अंक होंगे जो भारत से 3 और श्रीलंका से चार अंक पीछे है।

अगर अबु धाबी टेस्ट मैच ड्रॉ होता है तो भी पाकिस्‍तान को फायदा होने वाला है क्योंकि तब वह चौथे पायदान पर पहुंच चुका होगा।

टॉप-10 की सूची में एक भी भारतीय नहीं

team India drop, Pakistan rise in ICC Test rankings.
दुबई टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान युनूस खान की रैंकिंग में जबर्दस्‍त उछाल आया है और वह चार स्‍थानों की सुधार के साथ सातवें स्‍थान पर पहुंच गए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। वह पहली बार चौथे स्‍थान पर पहुंचे हैं।

हालांकि इस बार आईसीसी की नई रैं‌किंग में टीम इंडिया का एक भी क्रिकेटर शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों और गेंदबाजों की सूची में शामिल नहीं हैं। वेस्टइंडीज के भारत के साथ टेस्ट सीरीज खेलने का कार्यक्रम रद्द करने से भारतीय खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में झटका लगा है।

भारत के लिए अच्छी खबर यही है कि आलराउंडरों की सूची में रविचंद्रन अश्विन दुनिया के नंबर वन हरफनमौला खिलाड़ी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed