{"_id":"54e2d35712c87dac146f1fe21b0df0cd","slug":"team-india-create-history-in-3rd-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चांस में पार किया 360 का लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे चांस में पार किया 360 का लक्ष्य
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से तीसरी बार 360 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेटरों ने कोई चूक नहीं की और टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
विज्ञापन
जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने विश्व रिकॉर्ड पांच अर्धशतकों के दम पर 50 ओवर में 359 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार भारतीय टीम के खिलाफ इसी आंकड़े को छुआ था। इससे पहले कंगारू टीम ने यही स्कोर 2003 में जोहांसबर्ग में विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ बनाया था। और ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में 125 रनों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 2004 में भी भारत के खिलाफ सिडनी में 359 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में भी भारतीय टीम को 208 रनों के विशाल अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि इन दोनों ही मैचों में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था।
पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए लग रहा था कि टीम इंडिया जयपुर में भी हार जाएगी, लेकिन रोहित शर्मा (नाबाद 141) और विराट कोहली (नाबाद 100) के शानदार शतकों तथा शिखर धवन (95) की आतिशी पारियों ने इस मुश्किल से लक्ष्य को आसान कर दिया।
इस जीत के साथ ही विश्व चैंपियन टीम इंडिया ने वनडे इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है।