हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं, इस बात को भारतीय टीम ने शनिवार को चरितार्थ कर दिया। दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे व आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
चार मैचों की इस सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रही थी, क्योंकि पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की और बाकी के बचे तीन टेस्ट मैचों में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
यह पहली मर्तबा नहीं है जब टीम इंडिया पहला टेस्ट हारकर सीरीज जीती हो। साल 2015 से यह सिलसिला जारी है। तब श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद हिंदुस्तान ने 2-1 से सीरीज जीती थी।
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : social media
इसके दो साल बाद यानी साल 2017 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2021 में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 2-1 से हारकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था, जबकि यहां भी टीम इंडिया को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था।
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर @BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी यही हुआ। पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी और बाकी के बचे तीन मैचों में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल करते हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की।