फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india clinch 4th odi series in a row

टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में लगाया ये नायाब 'चौका'

Mon, 29 Jul 2013 12:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Jul 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
team india clinch 4th odi series in a row

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में अजेय बढ़ते बनाने के साथ ही विदेशी धरती पर खिताबी जीत की हैट्रिक तो लगाई ही है साथ ही एक और कारनामा किया है।

विज्ञापन


भारतीय टीम का वनडे क्रिकेट में यह शानदार खिताबी 'चौका' है। भारत ने जिम्बाब्वे में मेजबान टीम पर 3-0 की अजेय बढ़त लेने से पहले धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्ट इंडीज में त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की थी।
विज्ञापन


विदेशी धरती पर खिताबी हैट्रिक लगाने के अलावा भारत की ओवरऑल खिताबी जीत का यह नायाब 'चौका' है। विदेशी दौरों पर हैट्रिक जीत से पहले टीम इंडिया ने अपनी धरती पर इंग्लैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं है कि दुनिया की नंबर वन टीम इंडिया का वनडे क्रिकेट में यह अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन है। भारत ने तीसरी बार विदेशी धरती पर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई है।

धोनी की कप्तानी ने रचा था इतिहास
टीम इंडिया ने इससे पहले 2008-09 के दो सत्रों में रिकॉर्ड लगातार छह और विदेशी धरती पर लगातार चार सीरीज अपने नाम की थी।

2008 में भारत ने घरेलू सीरीज में श्रीलंका को 3-2 (पांच मैचों की वनडे सीरीज) से हराया था। इसके बाद अपनी ही धरती पर इंग्लैंड को 5-0 से हराते हुए सीरीज क्लीन स्वीप की।

लगातार दो घरेलू सीरीज जीतने के बाद भारत ने विदेशी धरती पर भी अपनी सफलता का परचम लहराते हुए लगातार चार खिताबी जीत हासिल किए।

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में श्रीलंका (4-1, 5 मैचों की सीरीज), न्यूजीलैंड (3-1, 5 मैचों की सीरीज) और वेस्ट इंडीज (2-1, 4 मैचों की सीरीज) को उसी की धरती पर रौंदने के बाद टीम इंडिया ने श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज पर भी कब्जा जमाया।

इस सीरीज में श्रीलंका के अलावा भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने भाग लिया था।

गांगुली ने जिताई लगातार पांच सीरीज
भारत ने इससे पहले 2001-2003 तक के सत्र में भी सौरव गांगुली की अगुवाई में लगातार पांच सीरीज अपने नाम की थी। हालांकि भारत में खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ छह मैचों की वनडे सीरीज 3-3 से बराबरी पर रही थी।

इसके बाद भारत ने अपनी धरती पर जिम्बाब्वे को (3-2, पांच मैचों की वनडे सीरीज) हराया था। अगली सीरीज में भारत ने वेस्ट इंडीज को उसी की धरती पर (2-1, पांच मैचों की वनडे सीरीज) को हराने के बाद 2002 में इंग्लैंड में चर्चित नेटवेस्ट सीरीज अपने नाम किया था।


गांगुली की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार विदेशी धरती पर खिताबी जीत की हैट्रिक लगाई थी। विदेश में लगातार दो खिताब जीतने के बाद भारत ने श्रीलंका में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि बारिश के कारण भारत को यह ट्रॉफी श्रीलंका के साथ साझा करनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed