{"_id":"b71c64f8-dda8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"team-india-celebrate-whole-night-after-clinch-ct-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने कुछ ऐसे मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने कुछ ऐसे मनाया जीत का जश्न
बर्मिंघम
Updated Tue, 25 Jun 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड को उसी की धरती पर हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का क्या आनंद है टीम इंडिया के खिलाड़ियों से पूछिए। चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने सारी रात जमकर भांगड़ा किया।
विज्ञापन
लो स्कोरिंग मुकाबले में शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया पर इसकी खुमारी इस कदर चढ़ी कि वे अगले दिन सुबह होने तक पंजाबी पाप म्यूजिक पर झूमते रहे और उन्होंने ऐतिहासिक जीत का जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
टीम इंडिया ने जश्न की शुरुआत मैदान पर ही कर दी थी। पुरस्कार वितरण के बाद विराट कोहली ने गंगनम स्टाइल में जमकर डांस किया था।
टीम सूत्रों के अनुसार जीत की रात टीम इंडिया के लिए 'वाइल्ड नाइट' की तरह थी जिसमें न कोई नियम थे न कोई रोकटोक। सभी क्रिकेटर जीत को लेकर इतना उत्साहित थे कि वे अगली सुबह होने तक हिंदी और पंजाबी गानों पर नाचते रहे। क्रिकेटरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि इन्हें अचानक आजादी मिल गई है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की खिताबी जीत पर खुश हैं राहुल द्रविड़
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर करीब तीन सप्ताह तक टीम के सभी खिलाड़ी अपने-अपने कमरों में ही रहे और वे केवल अभ्यास या मैचों के लिए ही बाहर निकलते थे। वे मीडिया और अपने प्रशंसकों से भी काफी कम ही मिलते थे।
जीत और जश्न के लिहाज से भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी को वर्ष 2011 के विश्वकप से काफी अलग बताया। उन्होंने कहा, 'मुंबई में खेले गए विश्वकप फइनल से हमारी पूरी टीम पर काफी दबाव था। फाइनल से पहले और खिताब जीतने के बाद मीडिया लगातार हमारे पीछे था। लेकिन चैपियंस ट्रॉफी में माहौल काफी अलग रहा और यहां हमारे पास मजा करने के लिए पूरा समय था और किसी तरह का दबाव या भीड़-भाड़ आसपास नहीं थी।'
खिताबी सफलता के कुछ सुनहरे पल
टीम इंडिया के मैनेजर रंजीब बिस्वाल ने कहा, 'रविवार रात खिलाड़ियों पर कोई पाबंदी नहीं थी वह अपने हिसाब से मजा कर रहे थे। हम आमतौर पर आमलोगों से खुद को दूर रखते हैं लेकिन जीत के बाद खिलाड़ियों पर कोई नियम कानून नहीं था।'
दिग्गजों और कई सीनियर खिलाडियों की अनुपस्थिति में खिलाड़ियों को ज्यादा मजा करने की जैसे छूट मिल गई थी। हालांकि इस दौरान खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड्स को आने की अनुमति नहीं थी। बिस्वाल ने कहा कि टीम के युवा खिलाड़ियों को देखकर लग रहा था कि उन्हें पार्टी करने का कितना शौक है।