फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India: Before the T20 series against Zimbabwe, Riyan Parag roared, said- 'I will play for India'

Team India: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रियान पराग ने भरी हुंकार, बोले- 'मैं भारत के लिए खेलूंगा'

Wed, 29 May 2024 10:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 May 2024 10:52 PM IST
सार

22 वर्षीय बल्लेबाज ने 14 पारियों में चार अर्धशतकों की मदद से 573 रन बनाए। इस सीजन उनका उच्चतम स्कोर 84 रन* रहा। आईपीएल के 17वें सीजन में असम से ताल्लुक रखने वाले रियान पराग ने विस्फोटक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Team India: Before the T20 series against Zimbabwe, Riyan Parag roared, said- 'I will play for India'
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज रियान पराग ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस सीजन उनका बल्ला जमकर गरजा। हालांकि, उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। लेकिन युवा बल्लेबाज को विश्वास है कि वह एक दिन भारत के लिए खेलेंगे। उनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि सेलेक्टर्स जुलाई में होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए रियान को टीम का हिस्सा बना सकते हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें सीजन में असम से ताल्लुक रखने वाले रियान पराग ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीमों के खिलाफ बल्ले से आक्रामक रुख अख्तियार किया और अपनी टीम को क्वालिफायर-2 तक पहुंचाया। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने 14 पारियों में चार अर्धशतकों की मदद से 573 रन बनाए। इस सीजन उनका उच्चतम स्कोर 84 रन* रहा।
विज्ञापन


छह जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले रियान ने कहा, "चाहे कुछ भी हो जाए, मैं भारत के लिए खेलूंगा। कभी न कभी आपको मुझे चुनना ही होगा। यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलूंगा। पर ये पता नहीं कि कब खेलूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "यह मेरा खुद पर विश्वास है। यह मेरा अहंकार नहीं है। जब मैंने 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब मेरे पिता (रेलवे और असम के पूर्व खिलाड़ी पराग दास) के साथ मेरी यही योजना थी।" कयास लगाए जा रहे हैं कि रियान को अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ जिम्बाब्वे दौर के लिए चुना जायेगा।


पराग ने कहा, "यह अगला दौरा होगा या छह महीने में एक दौरा होगा या फिर एक साल में एक दौरा होगा, मैं कब खेलूंगा, इस पर मैंने विचार नहीं किया है। यह चयनकर्ताओं का काम है, यह अन्य लोगों का काम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed