{"_id":"68f09c9862373bce31010495","slug":"team-india-arrives-in-perth-for-australia-odi-series-kohli-rohit-gill-ready-for-comeback-action-2025-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार: कोहली, रोहित और गिल पर्थ पहुंचे, 19 अक्तूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार: कोहली, रोहित और गिल पर्थ पहुंचे, 19 अक्तूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत
Thu, 16 Oct 2025 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:50 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 19 अक्तूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा वनडे एडिलेड (23 अक्तूबर) और तीसरा और अंतिम मैच सिडनी (25 अक्तूबर) में आयोजित होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय वनडे टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और नए कप्तान शुभमन गिल गुरुवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ पहुँचे, जहां 19 अक्तूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। कोहली, रोहित और गिल के साथ केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम के साथ पहुंचे। सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी इस दल के साथ थे, जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर और बाकी कोचिंग स्टाफ शाम की उड़ान से दिल्ली से रवाना हुए और दिन में बाद में टीम से जुड़ने वाले हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन मैचों की सीरीज का कार्यक्रम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह सीरीज 19 अक्तूबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा वनडे एडिलेड (23 अक्तूबर) और तीसरा और अंतिम मैच सिडनी (25 अक्तूबर) में आयोजित होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज भी होगी, जो 29 अक्तूबर से शुरू होगी।

𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝘿𝙤𝙬𝙣 𝙐𝙣𝙙𝙚𝙧 ✈️
— BCCI (@BCCI) October 15, 2025
Of familiar faces and special reunions as #TeamIndia depart for the Australia challenge 😍#AUSvIND pic.twitter.com/ElV3OtV3Lj
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
कोहली-रोहित की वापसी से बढ़ा रोमांच
यह वनडे सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि यह विराट कोहली और रोहित शर्मा की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। दोनों सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें तेज थीं, खासकर तब से जब शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाया गया। कोहली और रोहित दोनों ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं।

गिल ने किया अनुभवी खिलाड़ियों को समर्थन
भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने भी अपने बयान में साफ कहा है कि टीम को कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ियों के अनुभव की जरूरत है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत के बाद कहा था, 'दोनों खिलाड़ियों का जो अनुभव है और भारत के लिए जितने मैच उन्होंने जिताए हैं, वैसे खिलाड़ी बहुत कम हैं। इतने अनुभव, स्किल और क्वालिटी वाले खिलाड़ी दुनिया में भी गिने-चुने हैं।' गिल का यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि युवा कप्तान सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट को अगले वर्ल्ड कप तक मजबूत दिशा में ले जाना चाहते हैं।

टीम में नया जोश और संतुलन
भारत की इस वनडे टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण है। जहां कोहली और रोहित जैसे अनुभवी बल्लेबाजों से स्थिरता की उम्मीद है, वहीं यशस्वी जायसवाल, नितीश रेड्डी, और हर्षित राणा जैसे युवा खिलाड़ियों से आक्रामक शुरुआत की अपेक्षा रहेगी। अर्शदीप सिंह को बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है।