फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India announced for test series against England

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 3 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा को मौका नहीं, पंत नए चेहरे

Wed, 18 Jul 2018 03:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Team India announced for test series against England

वनडे और टेस्ट सीरीज के बाद अब 1 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को फिर टीम में मौका नहीं दिया गया है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है।

विज्ञापन


अंगूठे की चोट से उबर रहे ऋद्धिमान साहा की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। दिनेश कार्तिक पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है।
विज्ञापन


कुलदीप यादव को टी-20, वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है। वह आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ स्पिन गेंदबाजी का प्रभार संभालेंगे।

तीसरे और आखिरी वनडे में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। जिसके चलते उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है लेकिन वे पहले टेस्ट के बाद टीम से जुड़ेंगे। इसके पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में चोट के चलते वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की वजह से बाहर बैठे मोहम्मद शमी की भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ यो-यो टेस्ट में फेल होकर टीम से बाहर होने वाले इस पेसर ने बाद में यो-यो टेस्ट भी पास कर लिया।

वह ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पांड्या के साथ तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। 

बीसीसीआई ने एक और ट्वीट कर कहा कि भुवी की लोअर बैक में चोट की वजह से उन्हें इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।

हालांकि बीसीसीआई उनकी चोट पर नजर रखेगी और अगर वे फिट हो गए तो टीम में शामिल कर लिया जाएगा।

शुरुआती 3 टेस्ट मैच के लिए चुनी गई टीम

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), करूण नायर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।



 

ये रहा टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  1. पहला टेस्ट-  1 अगस्त से 5 अगस्त , बर्मिंंघम
  2. दूसरा टेस्ट- 09 अगस्त से 13 अगस्त, लार्ड्स
  3. तीसरा टेस्ट- 18 अगस्त से 22 अगस्त, नॉटिंघम
  4. चौथा टेस्ट- 30 अगस्त से 03 सितंबर, साउथैंप्टन
  5. पांचवां टेस्ट- 07 सितंबर से 11 सितंबर, किंगस्टन ओवल, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed