फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team India announced for One day series against South Africa; Rohit Sharma's not available; KL Rahul captain to lead Team India, Jasprit Bumrah Vice Captain

IND vs SA ODI Series: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल कप्तान और बुमराह उपकप्तान, रोहित नहीं खेलेंगे

Fri, 31 Dec 2021 08:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 31 Dec 2021 08:39 PM IST
सार

केएल राहुल पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वह इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। बुमराह को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Team India announced for One day series against South Africa; Rohit Sharma's not available; KL Rahul captain to lead Team India, Jasprit Bumrah Vice Captain
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है। चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने शुक्रवार को टीम का एलान किया। केएल राहुल टीम इंडिया के नए कप्तान बनाए गए हैं। चोट के चलते रोहित शर्मा वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नए उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन


रविचंद्रन अश्विन की चार साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। 18 सदस्यीय वनडे टीम में छह बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो ऑलराउंडर, दो स्पिनर और छह तेज गेंदबाज हैं। चयनकर्ताओं ने यह टीम 2023 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए चुनी है। 2023 वनडे विश्व कप भारत में ही खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से होगी।
विज्ञापन


वनडे सीरीज के लिए टीम इंंडिया:
बल्लेबाज: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ईशान किशन
ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर
स्पिनर: युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन
तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्ण, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज

वेंकटेश अय्यर वनडे टीम में नया चेहरा
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर टीम में नया चेहरा होंगे। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली दूसरी बार किसी और कप्तान के अंदर वनडे खेलते दिखेंगे। इससे पहले कोहली महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। वह फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में रिहैब कर रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को अनफिट होने के कारण नहीं चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन नए नामों पर भी किया गया विचार
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषि धवन, रवि बिश्नोई और शाहरुख खान के नामों पर विचार किया गया, लेकिन उनकी टीम में जगह नहीं बन पाई।




आईपीएल में कप्तानी कर चुके राहुल
केएल राहुल पहली बार टीम इंंडिया की कप्तानी करेंगे। वह इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। बुमराह को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राहुल की गैरमौजूदगी में बुमराह कप्तानी करेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ भी वनडे टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।


वह श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेली गई वनडे सीरीज में टीम में शामिल थे। ऋतुराज हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में चार शतक लगाए थे। वह धवन और राहुल के बैकअप होंगे। इन दोनों में से किसी एक के चोटिल होने पर ऋतुराज ओपनिंग करते दिखेंगे।

कोहली पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी
इसके अलावा शिखर धवन भी जगह बनाने में कामयाब हुए। मध्यक्रम की जिम्मेदारी कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत पर होगी। पंत के कवर के तौर पर ईशान किशन को भी जगह मिली है। वहीं, टीम के पास अश्विन के अलावा युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिनर होंगे। टीम में छह स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इसमें बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध, शार्दुल और सिराज शामिल हैं।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे: 19 जनवरी, 2022 (पार्ल)
दूसरा वनडे: 21 जनवरी, 2022 (पार्ल)
तीसरा वनडे: 23 जनवरी, 2022 (केप टाउन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed