{"_id":"59b4f5a54f1c1bf57f8b58a5","slug":"team-india-announced-against-australia-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी-यादव की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शमी-यादव की वापसी
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Sun, 10 Sep 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सितंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए रविवार को 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
टीम में दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है। तेज गेंदबाज उमेश यादव और मोहम्मद शमी की टीम में वापसी हुई है। इन दोनों को श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज में आराम दिया गया था। श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में खेलने वाले अधिकांश खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरकरार रखा गया है। शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। श्रीलंका के खिलाफ अंतिम दो वन डे में ठाकुर को खेलने का मौका मिला था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि अगले साल इंग्लैंड दौरे के मद्देनजर काउंटी क्रिकेट खेलने गए स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को वापस बुलाया जाए या नहीं। अश्विन इस समय इंग्लिश काउंटी के लिये डिवीजन दो में वारेस्टरशर के लिये खेल रहे हैं और उनका अनुबंध चार मैचों का है जिसमें से अभी तक दो ही मैच हुए हैं। अश्विन को अब 12 से 15 सितंबर तक लिसेस्टरशर के खिलाफ घरेलू मैच खेलना है और अंतिम मैच 25 से 28 सितंबर तक डरहम के खिलाफ होगा। ऐसे कार्यक्रम और रोटेशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए अश्विन के नाम पर विचार नहीं किया गया।
इसके अलावा रविंद्र जडेजा को भी इस सीरीज के प्रारंभ के तीन मैचों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ही संभालेंगे।
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि टीम का चयन बोर्ड की रोटेशन पॉलिसी के आधार पर किया गया है। लिहाजा आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को फिर से आराम दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के दौरे पर वन डे टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। अक्षर पटेल और यजुवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वजह से हमने इन खिलाड़ियों को दोबारा मौका दिया है ताकि आगामी टूर के लिए टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत हो सके। पहला वन डे 17 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। दूसरा वन डे कोलकाता के ईडेन गार्डन में 21 सितंबर को तथा तीसरा वन डे इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 24 सितंबर को खेला जाएगा।

TEAM: Kohli (C), Rohit, Shikhar, Rahul, Pandey, Jadhav, Rahane, MSD, Hardik, Axar, Kuldeep, Chahal, Bumrah, Bhuvi, Umesh, Shami #INDvAUS pic.twitter.com/sC0UnBfDns
— BCCI (@BCCI) September 10, 2017