{"_id":"180f8c24-9d6a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"team-dhoni-ready-for-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल के लिए तैयार धोनी सेना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल के लिए तैयार धोनी सेना
चेन्नई/एजेंसी
Updated Fri, 05 Apr 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
दो बार के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि उनकी टीम आईपीएल-6 खिताब कब्जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
साथ ही धोनी ने कहा कि भले ही उनकी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम बिल्कुल लापरवाह नहीं होगी।
धोनी ने कहा, ‘हमने अच्छे अभ्यास सत्र किए। शनिवार को हमें पहला मैच खेलना है और इससे पहले हमारे पास अभी दो और अभ्यास सत्र हैं। हम इन अभ्यास सत्र का अच्छी तरह से लाभ उठाएंगे।’
विज्ञापन
धोनी ने माना कि हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज मुरली विजय, आलराउंडर रविंद्र जडेजा और स्पिनर आर अश्विन के टीम में होने से चेन्नई को काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन