फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tax will be charged to kings eleven punjab

किंग्स इलेवन से वसूला जाएगा टैक्स

Tue, 12 Feb 2013 09:40 PM IST
धर्मशाला/अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
tax will be charged to kings eleven punjab

इंडियन प्रीमियर लीग के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हुई मैचों के टैक्स की वसूली को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार गंभीर हो गई है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए इन मैचों के दौरान आयोजकों को भले ही टैक्स में रियायत मिली हो, लेकिन वर्तमान सरकार टैक्स छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


इन मैचों के आयोजन स्थलों से संबंधित राज्यों को राजस्व के रूप में आमदन होती है, लेकिन धर्मशाला में बीते लगातार तीन वर्ष हुए आईपीएल सीजन-थ्री, सीजन-फोर और सीजन फाइव के मैचों के दौरान सरकार को राजस्व नहीं आया। हालांकि सीजन फाइव के दौरान किंग्स इलेवन ने 23 लाख का मनोरंजन टैक्स भरा है, लेकिन सीजन-थ्री और फोर के दौरान किंग्स इलेवन ने कोई टैक्स नहीं भरा। जबकि पूर्व सरकार के दौरान वर्ष 2010 में हुए आईपीएल सीजन-थ्री के मैच को मनोरंजन कर से मुक्त बताया गया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बाद में बाकी के दो मैचों के दौरान अगर टैक्स की असेस्टमेंट की जाए तो यह टैक्स एक करोड़ के आसपास पहुंच सकता है।
विज्ञापन


खास बात तो यह है कि भले ही प्रदेश सरकार ने वर्ष 2012 से मनोरंजन टैक्स को सौ फीसदी से कम करके दस फीसदी कर दिया, लेकिन वर्ष 2011 के दौरान हुए मैच का मनोरंजन टैक्स सौ फीसदी के हिसाब से ही अदा करना है। सीजन-फोर के टैक्स को भी दस फीसदी करने की मांग की थी, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किंग्स इलेवन को इन मैचों के दौरान स्टेडियम में दोगुने दाम पर बेचे गए कोल्ड ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थ समेत अन्य फूड आइटम पर 13.75 फीसदी वैट भी देना है। अब देखना यह है कि इस बार धर्मशाला स्टेडियम में मई माह में प्रस्तावित आईपीएल सीजन-सिक्स के मैच में मनोरंजन टैक्स और वैट तथा पूर्व के टैक्स को लेकर प्रदेश सरकार क्या कदम उठाती है।

किंग्स इलेवन को नोटिस भेजा है: शर्मा
सहायक आबकारी एवं काराधान आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब को पूर्व में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में करवाए मैच का टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस भेज दिया गया है।


हर हाल में टैक्स होगा वसूल: चौधरी
प्रदेश आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व में हुए आईपीएल मैचों के देय टैक्स को हर हाल में वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा विभाग को पूरे टैक्स की वसूली के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed