फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tax War ICC wants India revenue slashed BCCI to contact British law firm

ICC ने बढ़ाई BCCI की मुश्किलें, तो भारतीय क्रिकेट ने भी रोका अजहर का पैसा

Thu, 08 Aug 2019 03:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 08 Aug 2019 03:44 PM IST
विज्ञापन
Tax War ICC wants India revenue slashed BCCI to contact British law firm
ICC BCCI

भारत में होने वाले टूर्नामेंटों में कर रियायत के मसले को लेकर चल रहे विवाद के कारण आईसीसी ने सालाना राजस्व में भारतीय क्रिकेट बोर्ड के हिस्से में कटौती की धमकी दी है। जिसके बाद बीसीसीआई ने इंग्लैंड की एक कानूनी फार्म की सेवाएं लेने की तैयारी में हैं। शशांक मनोहर की अगुवाई वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद भारत में होने वाले सभी वैश्विक टूर्नामेंटों में कर में छूट चाहती है।

विज्ञापन


उसे 2016 में यहां हुए टी-20 विश्व कप के लिए कर छूट का इंतजार है। प्रशासकों की समिति की छह जुलाई को हुई बैठक के ताजा दस्तावेजों के अनुसार आईसीसी 2016 विश्व कप के करों के बोझ को उसके सालाना राजस्व में से बीसीसीआई के हिस्से में कटौती करके कम करना चाहती है।
विज्ञापन


बीसीसीआई की कानूनी टीम ने सीओए को बताया कि बोर्ड ने आईसीसी को कर रियायत के सारे प्रयास बीसीसीआई की वेबसाइट पर जारी बैठक के ब्यौरे में कहा गया कि आईसीसी बीसीसीआई का सालाना राजस्व में हिस्सा काटकर इसकी भरपाई करना चाहती है। इसमें कहा गया है कि, 2016 विश्व कप के संदर्भ में कर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मीडिया अधिकार करार के तहत आईसीसी प्रसारक (स्टार स्पोटर्स) द्वारा आईसीसी को दी जाने वाली राशि का दस प्रतिशत रोक लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओए को बताया गया कि आईसीसी इस रकम की भरपाई उसके द्वारा बीसीसीआई को किए जाने वाले भुगतान में कटौती करके करना चाहती है। सीओए ने बीसीसीआई की कानूनी टीम को इंग्लैंड की कानून फर्म की सेवाएं लेने के लिये कहा है, क्योंकि बीसीसीआई और आईसीसी के बीच टी-20 विश्व कप की मेजबानी के संदर्भ में करार इंग्लैंड के कानून के तहत हुआ था।

एक अन्य फैसले में बीसीसीआई ने भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन को बकाया भुगतान रोक दिया है । वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 से 14 अक्तूबर तक होने वाला दूसरा टेस्ट रांची की बजाय पुणे में होगा । रांची में तीसरा और आखिरी टेस्ट 19 से 23 अक्तूबर तक होगा। झारखंड प्रदेश क्रिकेट संघ ने दुर्गा पूजा के कारण दूसरे टेस्ट की मेजबानी में असमर्थता जताई थी। इससे पहले इस तरह के टूर्नामेंटों को कर छूट मिलती आई है।

ब्रिटिश लॉ फर्म की सेवाएं लेगा बीसीसीआई

बीसीसीआई की वेबसाइट पर जारी बैठक के ब्यौरे में कहा गया कि आईसीसी बीसीसीआई का सालाना राजस्व में हिस्सा काटकर इसकी भरपाई करना चाहती है । इसमें कहा गया है कि, 2016 विश्व कप के संदर्भ में कर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि मीडिया अधिकार करार के तहत आईसीसी प्रसारक (स्टार स्पोटर्स) द्वारा आईसीसी को दी जाने वाली राशि का दस प्रतिशत रोक लिया जाए ।

सीओए को बताया गया कि आईसीसी इस रकम की भरपाई उसके द्वारा बीसीसीआई को किये जाने वाले भुगतान में कटौती करके करना चाहती है। सीओए ने बीसीसीआई की कानूनी टीम को इंग्लैंड की कानून फर्म की सेवाएं लेने के लिए कहा है, क्योंकि बीसीसीआई और आईसीसी के बीच टी20 विश्व कप की मेजबानी के संदर्भ में करार इंग्लैंड के कानून के तहत हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed