{"_id":"bdb91b68-751a-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"tarnished-players-do-not-select-says-pak-senate-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलंकित खिलाड़ियों का चयन न हो: पाक सीनेट समिति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कलंकित खिलाड़ियों का चयन न हो: पाक सीनेट समिति
लाहौर/एजेंसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में अंतर प्राप्त समन्वय खेलों की स्थायी सीनेट समिति ने सुझाव दिया है कि स्पॉट फिक्सिंग के दोषी तीनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन और क्रिकेट चैट शो में भाग लेने का मौका नहीं मिलना चाहिए। समिति की इसलामाबाद में हुई बैठक में पीसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभान अहमद और क्रिकेट महानिदेशक जावेद मियांदाद भी मौजूद थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में सलमान बट और मोहम्मद आसिफ की अपीलों पर भी बात की गई।
विज्ञापन
सीनेटरों ने पीसीबी अधिकारियों से कहा कि कलंकित खिलाड़ियों को क्रिकेट शो में भाग लेने का मौका नहीं देना चाहिए। बट, आसिफ और मोहम्मद आमिर पर आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया था और उन्हें 2011 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में लंदन की क्राउन अदालत ने जेल भी भेजा था।
विज्ञापन