फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamim Iqbal rested for series against Afghanistan

अफगानिस्तान के खिलाफ तमीम इकबाल को आराम और मुर्तजा ने संन्यास के लिए मांगा समय

Sat, 17 Aug 2019 10:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Aug 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Tamim Iqbal rested for series against Afghanistan
तमीम इकबाल - फोटो : getty

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खराब फार्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाले एक टेस्ट और तीन देशों की टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया है। तमीम ने बोर्ड से खुद ही विश्राम की मांग की थी।

विज्ञापन


मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने कहा कि तमीम को पांच सितंबर से खेले जाने वाले टेस्ट क अलावा 13 सितंबर से शुरू हो रहे तीन देशों की टी20 श्रृंखला से भी विश्राम दिया गया है। टी20 श्रृंखला में जिम्बाब्वे की टीम भी भाग ले रही है। 
विज्ञापन


अबेदिन ने कहा कि तमीम ने विश्राम की मांग की थी जिसे बोर्ड ने मान लिया है। अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश में पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी। सभी प्रारूपों में बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले तमीम ने हाल के विश्व कप में संघर्ष किया, जहां उन्होंने आठ पारियों में 29.37 की औसत से केवल 235 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशरेफी ने संन्यास पर फैसले के लिए समय मांगा

Tamim Iqbal rested for series against Afghanistan
मशरफे मुर्तजा - फोटो : pti

बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के कप्तान मशरेफी मुर्तजा ने संन्यास की अपनी योजना की पुष्टि करने के लिये दो महीने का समय मांगा है। माना जा रहा था कि विश्व कप के बाद वह संन्यास ले लेंगे जहां उन्होंने आठ मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया था। वह हाल में श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे जहां बांग्लादेश ने वनडे श्रृंखला के तीनों मैच गंवाए थे। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह मशरेफी के विदाई मैच के तौर पर सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक वनडे मैच के आयोजन की योजना बना रहा है।

बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने शनिवार को हालांकि कहा, ‘उसने अंतिम फैसला करने के लिये दो महीने का समय मांगा और हमने इसके लिए हामी भर दी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed