{"_id":"5b5d42e34f1c1b6f668b6043","slug":"tamim-iqbal-help-bangladesh-to-clinched-odi-series-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमीम इकबाल के शतक से वेस्टइंडीज ढेर, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती वन-डे सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तमीम इकबाल के शतक से वेस्टइंडीज ढेर, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती वन-डे सीरीज
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
तमीम इकबाल
तमीम इकबाल (103) के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को तीसरे व अंतिम मुकाबले में 18 रन से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
सैंट किट्स में खेले गए तीसरे वनडे में बांग्लादेशी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 301 का स्कोर खड़ा किया। मैच में इकबाल की 103 रनों की पारी और महमदुल्लाह (67) के नाबाद अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने एक मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।
विज्ञापन
302 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम को क्रिस गेल (73), शाई होप (64) ने ठोस शुरुआत दिलाई, लेकिन ये धुरंधर अपनी टीम को विजय दिलाने में नाकाम रहे। इसके बाद होप और निचले क्रम के बल्लेबाज रॉवमैन पॉवेल के बीच एक बड़ी साझेदारी बनी लेकिन 44वें ओवर में होप को आउट कर कप्तान मशरफे मोर्तजा ने इस साझेदारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विंडीज टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 283 रन ही बना सकी। बता दें कि कि तमीम का इस सीरीज में यह दूसरा शतक था। इकबाल ने तीन मैचों की इस सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 287 रन बनाए और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।