{"_id":"ad658f4277e3de1d28ff28b9b0a090b7","slug":"tainted-pak-cricketer-mohd-asif-admits-to-spot-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आसिफ ने भी माना, स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब आसिफ ने भी माना, स्पॉट फिक्सिंग में शामिल था
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने भी स्वीकार कर लिया है कि वह इस घोटाले में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
आसिफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुभान अहमद से मुलाकात के दौरान अपना अपराध स्वीकार किया। आसिफ ने पहली बार स्पॉट फिक्सिंग में अपनी संलिप्तता मानी है।
विज्ञापन
पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आसिफ ने अहमद से मिलकर यह स्वीकार किया कि उसने 2010 में लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग किया था।
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद 2011 की शुरुआत में आसिफ समेत पूर्व कप्तान सलमान बट और मोहम्मद आमिर पर पांच साल का प्रतिबंध भी लगा दिया। साथ ही तीनों पर भ्रष्टाचार और धोखेबाजी करने के आरोप में जेल भी भेज दिया गया।
आसिफ ने पहली बार अपना अपराध स्वीकार किया है। इससे पहले दोनों आरोपी क्रिकेटर भी अपना दोष मान चुके हैं जिस समय स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप लगा उस समय बट ही पाक टीम के कप्तान थे।
पीसीबी भी आईसीसी से युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को खेलने के लिए अनुमति देने का गुहार लगा चुका है।
बिंदु से रहे हैं रउफ के संपर्क
पाकिस्तानी अंपायर असद रउफ के आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की एक पुख्ता संकेत मिले हैं।
मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में खुलास किया है कि उसके पास रउफ और बिंदु दारा सिंह के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड मौजूद है। इस बातचीत में रउफ बिंदु से आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स पर ज्यादा पैसा लगाने की सलाह दे रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, रिकॉर्ड में रउफ बिंदु को अपने 20 लाख रुपये और कुछ अन्य लोगों के पैसे लगाने की सलाह देते हुए पाए गए हैं। हालांकि वे लोग पैसा गंवा देते हैं।