VIDEO: बीच मैदान रूमाल से जादू दिखाने वाले क्रिकेटर का एक और कमाल, टीम को बनाया चैंपियन
बीच मैदान पर जादू दिखाने वाले दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शम्सी ने एक और कमाल कर दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। विकेट लेकर जश्न मनाने वाले शम्सी इस बार वह रूमाल ने नहीं बल्कि जूता निकालकर जश्न मनाया।
दरअसल, हुआ यूं कि पार्ल रॉक्स की तरफ से खेल रहे तबरेज ने आठवें ओवर में डीन एल्गन को 22 रन पर आउट कर अपनी टीम को दूसरी कामयाबी दिलाई। शम्सी ने श्वेन स्पार्टन्स के कप्तान हेनरिच क्लासेन का अहम विकेट लिया। मैदान पर जादू दिखाने वाले शम्सी ने इस बार अपना जूता निकालकर विकेट लेने का जश्न मनाया। उन्होंने विकेट लेने के बाद जूते को मोबाइल फोन की तरह कान पर लगाया।
☝️| Spartans: 91-3
— Mzansi Super League 🔥 🇿🇦 🏏 (@MSL_T20) December 16, 2019
What would a #MSLT20 match be without a Tabraiz Shamsi wicket?
Klaasen out, Shamsi makes a phone call.
Guys give him i-bundles, umntase is trying make a call.#RocksVSpartans pic.twitter.com/ID9NPZnIoy
बता दें कि बोलैंड पार्क में खेले गए मजांसी सुपर लीग के फाइनल में पार्ल रॉक्स ने श्वेन स्पार्टन्स को हराकर चैंपियन बना। खिताबी मुकाबले में श्वेन स्पार्टन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाए।
पार्ल रॉक्स ने 148 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। पार्ल रॉक्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज हेनरी डेविड्स ने 77 और ड्वेन प्रीटोरियस ने 43 रनों शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।