फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T2O WC 2024: Virat Kohli reaches New York for the World Cup, doubtful about playing in the warm-up match

T20 WC 2024: विश्व कप के लिए विराट कोहली पहुंचे न्यूयॉर्क, बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में खेलने पर संशय

Fri, 31 May 2024 09:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 May 2024 09:55 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2024 के लिए विराट कोहली न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। उनके बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में खेलने पर संशय बरकरार है।

विज्ञापन
T2O WC 2024: Virat Kohli reaches New York for the World Cup, doubtful about playing in the warm-up match
विराट कोहली - फोटो : Screen Grab

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली शुक्रवार को न्यूयॉर्क पहुंच गए। आईपीएल फाइनल के पांच दिन बाद वह भारतीय टीम से जुड़े हैं। हालांकि, अब तक उनके बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में खेलने पर संशय बरकरार है। 
विज्ञापन

T2O WC 2024: Virat Kohli reaches New York for the World Cup, doubtful about playing in the warm-up match
भारतीय टीम - फोटो : Jasprit Bumrah instagram
पांच जून को अभियान की शुरुआत करेगा भारत
भारतीय टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमे आयरलैंड, अमेरिका, पाकिस्तान और कनाडा की टीमें मौजूद है। भारत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद टीम नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

T2O WC 2024: Virat Kohli reaches New York for the World Cup, doubtful about playing in the warm-up match
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में गरजा कोहली का बल्ला
किंग कोहली इस वक्त फॉर्म में हैं और आगामी विश्व कप में भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2024 में विराट ने दमदार प्रदर्शन किया था और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 15 मैचों में 154.69 के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। कोहली इस सीजन एक बार फिर ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाज रहे। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

T2O WC 2024: Virat Kohli reaches New York for the World Cup, doubtful about playing in the warm-up match
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट के नाम दर्ज अनोखा रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में 35 वर्षीय बल्लेबाज एक बार फिर रनों की बरसात करते दिख सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि टी20 विश् व कप के इतिहास में विराट कोहली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। दरअसल, वह 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उनके अलावा पूरी दुनिया में कोई भी बल्लेबाज टी20 विश्व कप के इतिहास में इस अवॉर्ड को दो बार नहीं जीत पाया है। यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी उनके करीब नहीं आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed