फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Who Will play semi-final against England Dinesh Karthik or Rishabh pant know Ravi Shastri choice

T20 World Cup: कार्तिक और पंत में से कौन खेलेगा इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल? रवि शास्त्री ने बताई अपनी पसंद

Tue, 08 Nov 2022 09:30 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Nov 2022 09:30 AM IST
सार

कार्तिक इस टूर्नामेंट में विकेटकीपिंग के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की पहली पसंद रहे हैं। वहीं, पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिला था। अब इस बात को लेकर बहस हो रही है कि दोनों में से किसे इस अहम मैच में मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
T20 World Cup Who Will play semi-final against England Dinesh Karthik or Rishabh pant know Ravi Shastri choice
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (10 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। टीम इंडिया इस मुकाबले के लिए जमकर तैयारी कर रही है, लेकिन उसके सामने यह चुनौती है कि मैच के दिन प्लेइंग-11 में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसे शामिल करे। कार्तिक इस टूर्नामेंट में विकेटकीपिंग के लिए कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की पहली पसंद रहे हैं। वहीं, पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिला था। अब इस बात को लेकर बहस हो रही है कि दोनों में से किसे इस अहम मैच में मौका मिलना चाहिए। इसी बीच, टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी पसंद बताई है।
विज्ञापन


रवि शास्त्री का कहना है कि अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो उसे अपने एक्स-फैक्टर खिलाड़ी को टीम में रखना होगा, जो कि ऋषभ पंत हैं। शास्त्री ने आगे यह भी कहा कि कार्तिक एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ एक आक्रामक खिलाड़ी की आवश्यकता होगी। बाएं हाथ का बल्लेबाज यह काम कर सकता है।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, ''पंत ने इंग्लैंड में और उसके खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने दम पर मुकाबले जिताए हैं। वह टीम में एक्स-फैक्टर लाते हैं। यह काम सेमीफाइनल में हो सकता है। अगर आपको मैच में जीत हासिल करनी है तो इस तरह के खिलाड़ी का होना जरूरी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए चोटिल


कार्तिक को ड्रॉप नहीं करना चाहिए था: सहवाग
रवि शास्त्री के अलावा कार्तिक और पंत को लेकर भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''जिम्बाब्वे के खिलाफ कार्तिक को ड्रॉप नहीं करना चाहिए। अगर वह आपकी पहली पसंद हैं तो उनके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में खेलिए। बाहर करने से उनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। अगर उन्होंने रन नहीं बनाए हैं तो उन्हें आत्मविश्वास दीजिए। उन्हें इस चीज की जरूरत है।''

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले

ग्रुप में शीर्ष पर रही थी टीम इंडिया
भारतीय टीम सुपर-12 में ग्रुप-2 में शीर्ष पर थी। उसने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके पांच मैचों में आठ अंक थे। टीम इंडिया को टूर्नामेंट में एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed