फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Wasim Akram's taunt on Indian players, said BCCI have to allow the Indian players to play at least one or two more leagues worldwide

T20 World Cup: वसीम अकरम का भारतीय खिलाड़ियों पर तंज, कहा- जब तक दूसरी लीग नहीं खेलोगे, हारते रहोगे

Mon, 20 Dec 2021 06:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Dec 2021 06:24 PM IST
सार

अकरम ने कहा कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में दिए झटकों से कभी उबर ही नहीं पाई थी। शाहीन ने पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को एलबीडब्लू आउट किया था।

विज्ञापन
T20 World Cup: Wasim Akram's taunt on Indian players, said BCCI have to allow the Indian players to play at least one or two more leagues worldwide
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप 2021 में भारत को अपने ओपनिंग मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड से भी हार गई और सेमीफाइनल में पहुंचने का उसका सपना अधूरा रह गया। पाकिस्तान के खिलाफ मिली 10 विकेट से हार ने टीम इंडिया को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। यह किसी भी विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मिली पहली हार थी। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


शाहीन के झटकों से नहीं उबर पाई टीम इंडिया
अकरम ने स्पोर्ट360 से बातचीत में कहा कि भारतीय टीम शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में दिए झटकों से कभी उबर ही नहीं पाई थी। शाहीन ने पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा को एलबीडब्लू आउट किया था। इसके बाद अपने अगले ओवर में केएल राहुल को भी पवेलियन भेजा था। 19वें ओवर में शाहीन ने विराट कोहली को भी आउट किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बना सकी थी। इसे पाक टीम ने 17.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया था।
विज्ञापन


दूसरी लीग नहीं खेलने का अंजाम भुगतना पड़ा
अकरम ने कहा- शाहीन के ओवर के बाद भारतीय टीम कभी रिकवर ही नहीं कर पाई। सभी ये बात जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल पर काफी फोकस करते हैं। उनके खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मैचों पर उतना ध्यान नहीं देते और न ही दूसरी लीग खेलते हैं। इसी का अंजाम भारतीय टीम को भुगतना पड़ा। पाकिस्तान और भारत शायद ही कभी क्रिकेट खेलते हैं। भारतीय खिलाड़ियों में कम ही न शाहीन, हारिस रऊफ और हसन अली का सामना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई को नीतियों के बारे सोचना चाहिए
55 साल के अकरम ने कहा कि बीसीसीआई को अपनी नीतियों के बारे में सोचने की जरूरत है। अकरम ने कहा- जब आप दूसरे देशों में जाकर लीग खेलते हैं, तो इससे आपका अनुभव बढ़ता है। मैं ये नहीं कह रहा कि सभी देशों में जाकर लीग खेलो। भारतीय खिलाड़ियों को एक ऐसा लीग खेलना चाहिए, जहां उन्हें दुनियाभर के गेंदबाजों का सामना करने का मौका मिले। साथ ही उन्हें हर तरह की पिचों, हर तरह की टीमों और कंडीशन का सामना करने को मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed