फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Virat Kohli Press Conference says, Dhoni's Presence as mentor big plus for India | Virat Kohli on Dravid New coach

T20 World Cup: कोहली बोले- मेंटर धोनी के होने से टीम का मनोबल बढ़ेगा, द्रविड़ को लेकर कही ये बात

Sat, 16 Oct 2021 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Oct 2021 07:50 PM IST
सार

कोहली आईसीसी द्वारा आयोजित कैप्टन कॉल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- धोनी के पास काफी अनुभव है। वो टीम के साथ जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup: Virat Kohli Press Conference says, Dhoni's Presence as mentor big plus for India | Virat Kohli on Dravid New coach
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को टी20 विश्व कप से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेंटर महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धोनी का टीम इंडिया के साथ होना खास है। माही के होने से टीम का मनोबल बढ़ेगा। टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 
विज्ञापन



 

धोनी को लेकर कोहली ने क्या कहा?
कोहली आईसीसी द्वारा आयोजित कैप्टन कॉल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा- धोनी के पास काफी अनुभव है। वो टीम के साथ जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं। जब हम अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे, तब वे हम सभी के लिए एक प्रेरणा थे। अब उनके पास फिर से टीम से जुड़ने का और टीम इंडिया को दिए अपने योगदान को जारी रखने का मौका है। धोनी के रहने से टीम के युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हम सभी धोनी के अनुभव से काफी कुछ सीख रहे हैं।

धोनी कैसे टीम इंडिया की मदद करेंगे?
मेंटर के रूप में धोनी किस तरह मदद करेंगे? इसके जवाब में कोहली ने कहा कि प्रैक्टिकल इनपुट या खेल किस तरफ जा रहा है या हमें कहां सुधार करने की जरुरत है, इस बारे में वो सलाह दे सकते हैं। जब वह किसी भी टीम में नेतृत्व की भूमिका में होते हैं, तो बहुत खुश होते हैं। वे निश्चित रूप से टीम के मनोबल को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को लेकर कोहली का जवाब
भुवनेश्वर कुमार को टीम में चुने जाने के सवाल पर कोहली ने कहा- उनकी इकोनॉमी रेट आईपीएल में शानदार रही है। वे हमेशा से डेथ ओवर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। भुवी का अनुभव और डेथ ओवर में गेंदबाजी टीम इंडिया के काम आएगी। अब वह पूरी तरह से फिट हैं। यह टीम के लिए अच्छा संकेत है। 

पिछले टी-20 विश्व कप को लेकर क्या कहा?
पिछले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर विराट ने कहा- 2016 में हमारा जैसा प्रदर्शन रहा था, वैसे में टूर्नामेंट से बाहर होना निराशाजनक था। वेस्टइंडीज उस टूर्नामेंट में सबसे अच्छी टीम थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। वे पूरी तरह से जीत हकदार थे। 2014 टी-20 विश्व कप फाइनल में भी श्रीलंका के खिलाफ हार से हमारा दिल टूट गया था। हम हमेशा से एक मजबूत टीम के रूप में टूर्नामेंट में जाते हैं।
विज्ञापन

आईपीएल से कई खिलाड़ी निखर कर आए
कोहली ने कहा- आईपीएल से कई युवा खिलाड़ी निखर कर सामने आए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। नए खिलाड़ी जो टीम में आए हैं, वह अपने दम पर किसी भी वक्त मैच पलटने माद्दा रखते हैं। इसलिए हम इस विश्व कप को लेकर काफी आश्वस्त हैं। हम यह जानते हुए कि हमारे पास एक मजबूत टीम है। 

टी-20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड मिलाजुला
टी-20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड मिलजुला रहा है। 2007 में धोनी की कप्तानी में टीम ने एकमात्र विश्व कप जीता था। इसके बाद पिछले 14 साल में टीम इस ट्रॉफी के लिए तरस गई है। 2014 में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उन्हें श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2016 में विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने भारत को सेमीफाइनल में हरा दिया था। वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा दो बार (2012 और 2016) ये खिताब जीता है।

द्रविड़ के सवाल पर कोहली का जवाब?
कोहली से प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर भी सवाल पूछे गए। इसके जवाब में कोहली ने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है कि कोच को लेकर क्या हो रहा है। कोहली ने कहा कि इसको लेकर अभी उनकी बीसीसीआई के किसी भी अधिकारी से बातचीत नहीं हुई है। दरअसल, 48 साल के द्रविड़ भारत के अगले हेड कोच बनने को तैयार हैं। 

द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के नए कोच
शनिवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बातचीत के बाद द्रविड़ ने हेड कोच के लिए हां कह दी। वे टी-20 विश्व कप के बाद रवि शास्त्री की जगह लेंगे। द्रविड़ इस पहले इंडिया-A और भारत अंडर-19 टीम के कोच रह चुके हैं। उन्हें टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों के बारे में काफी जानकारी है। बीसीसीआई का मानना है कि द्रविड़ के आने से युवा खिलाड़ियों को अच्छी देखभाल मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed