{"_id":"635a5bca524738118b3e3274","slug":"t20-world-cup-sri-lanka-will-send-three-more-players-to-australia-asitha-fernando-replaces-binura-fernando","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: श्रीलंका तीन और खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजेगा, बिनुरा की जगह असीथा फर्नांडो टीम से जुड़ेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: श्रीलंका तीन और खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजेगा, बिनुरा की जगह असीथा फर्नांडो टीम से जुड़ेंगे
Thu, 27 Oct 2022 03:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:52 PM IST
सार
विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेल और मथीसा पथिराना बतौर बैकअप टीम के साथ जुड़ेंगे। असीथा फर्नांडो मुख्य टीम में चोटिल बिनुरा फर्नांडो की जगह लेंगे। इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी।
विज्ञापन
असीथा फर्नांडो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटों से लगातार जूझ रही है। बोर्ड ने आगे के मुकाबलों के लिए तीन खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेल और मथीसा पथिराना बतौर बैकअप टीम के साथ जुड़ेंगे। असीथा फर्नांडो मुख्य टीम में चोटिल बिनुरा फर्नांडो की जगह लेंगे। इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी।
बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि किसी भी तरह की परेशानी या खिलाड़ियों के चोटिल होने पर इन खिलाड़ियों का इस्तेमाल बतौर रिप्लेसमेंट किया जा सकता है। श्रीलंका ने इन तीनों के अलावा उच्च प्रदर्शन सुविधा व्यवस्था के निदेशक टिम मैक्कैस्किल को भी ऑस्ट्रेलिया भेजने का निर्णय लिया है। मैक्कैस्किल के मार्गदर्शन में खिलाड़ी वहां ट्रेनिंग करेंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से किया मना, आईसीसी ने दी सफाई
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम पहले राउंड में दो मैच जीतने के बाद सुपर-12 में अपना स्थान बनाया था। श्रीलंका को सुपर-12 में आयरलैंड के खिलाफ जीती मिली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब लंकाई टीम को सुपर-12 में 29 अक्तूबर को न्यूजीलैंड, एक नवंबर को अफगानिस्तान और पांच नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। टीम अगर तीनों मैच जीत लेती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। यहां से दो मैच जीतने की स्थिति में उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: खराब खाने के विवाद में अनुराग ठाकुर एंट्री, बोले- इस पर गंभीरता से विचार करे ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, बिनूरा फर्नांडो और दनुष्का गुनथिलका चोटिल होकर बाहर हैं। बैकअप के तौर पर चुने गए डिकवेला अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और मथीसा पाथिराना युवा तेज गेंदबाज हैं। पाथिराना आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। वह दिग्गज लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी करते हैं।