{"_id":"617611c73a7ce4581b58faa7","slug":"t20-world-cup-sri-lanka-defeat-bangladesh-with-the-strike-of-batters-charith-asalanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 विश्व कप : बैटर्स चरिथ असालंका के प्रहार से श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी मात, सात गेंदें शेष रहते जीता मैच ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी20 विश्व कप : बैटर्स चरिथ असालंका के प्रहार से श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी मात, सात गेंदें शेष रहते जीता मैच
Mon, 25 Oct 2021 07:39 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:39 AM IST
सार
आईसीसी टी20 विश्व कप में श्रीलंका ने बांग्लादेश के 172 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवरों में सात गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। बैटर्स चरिथ असालंका की 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन और भानुका राजपक्षे (53) के बीच 86 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
- फोटो : twitter
विस्तार
बाएं हाथ के युवा बैटर्स चरिथ असालंका की 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन और भानुका राजपक्षे (53) के बीच 86 रन की साझेदारी से श्रीलंका ने बांग्लादेश को रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप में पांच विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने 172 रन के लक्ष्य को 18.5 ओवरों में सात गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले केवल आठ वनडे और चार टी20 खेलने वाले असालंका ने अपनी पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए जबकि दसवें ओवर में आए तीस वर्षीय राजपक्षे ने 31 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के जड़े। बांग्लादेश की फील्डिंग खराब रही। लिटन दास ने राजपक्षे और असालंका दोनों के कैच छोड़े। श्रीलंका के ओपनर कुसल परेरा (01) जल्द आउट हो गए लेकिन असालंका ने एक छोर संभालकर स्कोरबोर्ड को गतिमान रखा। टीम ने पावरप्ले के छह ओवरों में स्कोर एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
दस गेंदों में गंवाए तीन विकेट
शाकिब ने निसांका (24) और आविष्का (00) के विकेट चार गेंदों में निकालकर दोहरा झटका दिया। उसके बाद सैफुद्दीन ने वानिंदु (06) को आउट कर दिया। श्रीलंका ने दस गेंदों में तीन विकेट गंवा दिए जबकि कुल नौ रन जुड़े लेकिन असालंका ने 32 गेंदों पर अपना अर्द्ध्रशतक पूरा कर लिया। अंतिम पांच ओवरों में श्रीलंका को 46 रन चाहिए थे। सोलहवें ओवर में असालंका ने सैफुद्दीन पर तीन छक्के लगाए। इससे पहले बांग्लादेश ने मोहम्मद नईम (62) और मुशफिकुर रहीम (नाबाद 57) रन की मदद से 4 विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। दोनों के बीच 73 रन की साझेदारी भी हुई।
विज्ञापन
शाकिब के नाम सर्वाधिक विकेट
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ रविवार को उन्होंने निसांका को आउट किया जो उनका 40वां शिकार थे। इससे पहले सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था जिन्होंने 39 विकेट लिए थे।
लाहिरू और लिटन में झड़प
पारी के छठे ओवर में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास के बीच झड़प भी हुई। लाहिरू की गेंद पर श्नाका ने लिटन का कैच पकड़ लिया। उसके बाद लाहिरू दास के पास गए और कुछ कहा। इस पर लिटन दास ने पलटकर जवाब दिया। बहस बढ़ गई अन्य खिलाड़ी भी शामिल हो गए। नौबत हाथापाई की आ गई थी। अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।