{"_id":"66796f351a9b342034097ff7","slug":"t20-world-cup-south-african-spinner-tabjez-shamsi-say-the-new-south-africa-team-knows-how-to-overcome-pressure-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World cup : क्या दक्षिण अफ्रीका हटा पाएगी चोकर्स का ठप्पा? तबरेज शम्सी ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup : क्या दक्षिण अफ्रीका हटा पाएगी चोकर्स का ठप्पा? तबरेज शम्सी ने दिया ये जवाब
Mon, 24 Jun 2024 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:36 PM IST
सार
एडेन मार्करम की टीम टूर्नामेंट में अपराजेय रही है जबकि लगभग सभी मैचों में उसने करीबी जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को एक रन से, बांग्लादेश को चार रन से और इंग्लैंड को सात रन से हराया था।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : ICC
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम ने ग्रुप दो से सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका ने सह मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चरण के लिए क्वालिफाई किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन नॉकआउट स्टेज में आकर विफल हो जाती है। टीम पर चोकर्स का ठप्पा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी की राय इस मामले में अलग है। उन्होंने कहा कि नई दक्षिण अफ्रीका टीम ने इस टी20 विश्व कप में दबाव का सामना बखूबी किया है।
विज्ञापन
अजेय चल रही है दक्षिण अफ्रीका की टीम
एडेन मार्करम की टीम टूर्नामेंट में अपराजेय रही है जबकि लगभग सभी मैचों में उसने करीबी जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका ने नेपाल को एक रन से, बांग्लादेश को चार रन से और इंग्लैंड को सात रन से हराया था। रविवार को उसने सुपर आठ चरण के ग्रुप दो मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

'दबाव में घुटने नहीं टेकती टीम'
शम्सी ने कहा, कई मैच काफी करीबी रहे जो नहीं होने चाहिए थे, लेकिन खुशी की बात है कि यह नई दक्षिण अफ्रीका टीम है जो दबाव के आगे घुटने नहीं टेकती। हर मैच में हम भारी दबाव में रहे लेकिन खिलाड़ी जीत के तरीके तलाशने में कामयाब रहे, चाहे मुकाबला कितना भी करीबी क्यों ना हो। यह एक ईकाई के रूप में खुशी की बात है। पिछले मैच में मैंने पारी में देर से गेंदबाजी की और 50 रन दे डाले। आलोचना भी हुई कि मैं दबाव नहीं झेल पाता। लेकिन मुझे लगता है कि क्वार्टर फाइनल की तरह मैच में इतने दबाव के बीच मैने जवाब दे दिया है।

शम्सी को कैरेबियाई प्रीमियर लीग खेलने का भी फायदा मिला है। उन्होंने कहा, पिछले पांच-छह साल से मैंने कैरेबियाई प्रीमियर लीग खेला है जिससे मुझे वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों को समझने में मदद मिली।