फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: South Africa and rain at World Cups; South Africa vs Zimbabwe Super 12 Group 2 match called off

T20 WC: बारिश ने फिर बिगाड़ा द.अफ्रीका का खेल, 80 रन के जवाब में तीन ओवर में 51 रन बना डाले, फिर रद्द हुआ मैच

Tue, 25 Oct 2022 09:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 25 Oct 2022 09:03 AM IST
सार

भारी बारिश की वजह से इसके बाद मुकाबला शुरू नहीं हो सका और न ही डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल हो सका। मैच को रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले।

विज्ञापन
T20 World Cup: South Africa and rain at World Cups; South Africa vs Zimbabwe Super 12 Group 2 match called off
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप में फिलहाल सुपर-12 राउंड के मुकाबले जारी हैं। ग्रुप-2 में सोमवार को जिम्बाब्वे का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से था, लेकिन यह मैच बारिश से धुल गया। दरअसल, जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। हालांकि, बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ। बाद में इसे नौ ओवर का कर दिया गया। जिम्बाब्वे ने नौ ओवर में पांच विकेट गंवाकर 79 रन बनाए। 80 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीन ओवर में 51 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और मैच फिर रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, भारी बारिश की वजह से इसके बाद मुकाबला शुरू नहीं हो सका और न ही डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल हो सका। मैच को रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। यानी मजबूत स्थिति में पहुंचने और मैच को लगभग अपने नाम कर लेने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका की टीम नहीं जीत सकी। उन्हें इस मैच में एक अंक से ही संतोष करना पड़ा। यह एक अंक ग्रुप में आगे चलकर दक्षिण अफ्रीका को नुकसान पहुंचा सकता है। द.अफ्रीका के ग्रुप में जिम्बाब्वे के अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीमें हैं। ऐसे में एक अंक का भी अंतर निर्णायक साबित हो सकता है।

1992 वनडे वर्ल्ड कप

इससे पहले भी दो बार दक्षिण अफ्रीका के साथ वर्ल्ड कप में ही बारिश की घटनाएं हो चुकी हैं। 1992 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला सिडनी में इंग्लैंड से था। आखिर में द. अफ्रीका को 13 गेंदों पर 22 रन की जरूरत थी, तभी बारिश की वजह से मैच रुक गया। दस मिनट बाद फिर से मैच शुरू हुआ और डकवर्थ लुईस नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका को एक गेंद पर 21 रन चाहिए थे। 13 गेंदों में 22 रन से इक्वेशन एक गेंद में 21 रन तक पहुंच गया था। यह मुकाबला भी दक्षिण अफ्रीका के हाथ से निकल गया था।
विज्ञापन

2003 वनडे वर्ल्ड कप

इसके बाद 2003 में शॉन पोलक के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदों के साथ हिस्सा लिया था। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। सुपर-सिक्स में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को जीतना जरूरी था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 268 रन बनाए थे। मर्वन अटापट्टू ने शतक जड़ा था, जबकि अरविंद डी सिल्वा ने 73 रन बनाए थे। डरबन में खेले गए इस मैच में अंडर लाइट्स 269 रन बनाना बेहद मुश्किल था, लेकिन हर्षल गिब्स और ग्रेम स्मिथ ने शानदार बैटिंग की और 11 ओवर में 65 रन बना लिए थे। इसके बाद स्मिथ आउट हो गए। इसके बाद गैरी कर्स्टन और जैक कैलिस भी कुछ खास नहीं कर सके और 124 पर दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिर चुके थे।

धीरे-धीरे स्कोर 149 पर पांच विकेट हो गया। पोलक और मार्क बाउचर ने इसके बाद कमान संभाली और छठे विकेट के लिए 63 रन जोड़ लिए थे। स्कोर 212 पर छह विकेट पहुंच गया था। पोलक फिर रन आउट हो गए। 45 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन था। लांस क्लूजनर और बाउचर दक्षिण अफ्रीका को जीत की ओर ले जा रहे थे कि तभी बारिश ने खलल डाला और मैच रोक दिया गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को लग रहा था कि 45 ओवर में छह विकेट पर 229 रन डकवर्थ लुईस नियम से भी जीत दिलाने के लिए काफी था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब अंपायरों ने नतीजों की घोषणा की  तो उन्होंने बताया कि अफ्रीका को जीत के लिए एक और रन बनाना था। यानी 230 रन पर दक्षिण अफ्रीका को विजेता घोषित किया जाता, लेकिन स्कोर इससे कम था और श्रीलंकाई टीम को विजेता बन गई। यह सुनने के बाद कप्तान पोलक समेत पूरा अफ्रीकी ड्रेसिंग रूम चौंक गए थे। 

2022 टी20 वर्ल्ड कप

अब एक बार फिर दक्षिण अफ्रीकाई टीम के साथ वर्ल्ड कप में ऐसी घटना हुई है। हालांकि, यह टी20 विश्व कप है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चकाबवा आठ रन, कप्तान इरविन दो रन, शॉन विलियम्स एक रन, सिकंदर रजा शून्य बना सके। इसके बाद मधेवेयरे ने 18 गेंदों में 35 रन और मिल्टन शुंबा ने 20 गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेली। मधेवेयरे ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। इस तरह जिम्बाब्वे की टीम नौ ओवर में 79 रन बना सकी। जवाब में क्विंटन डिकॉक ने लगभग अपनी टीम को जीत दिला ही दी थी। बारिश की वजह से मैच रुकने तक डिकॉक 18 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन और कप्तान तेम्बा बावुमा दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। मैच रुकते वक्त दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed