{"_id":"636fc48642b3df02ec37a5d7","slug":"t20-world-cup-sachin-tendulkar-defends-indian-players-said-our-team-did-not-become-number-one-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: सचिन तेंदुलकर ने किया भारतीय खिलाड़ियों का बचाव, कहा- हमारी टीम रातोंरात नंबर-1 नहीं बन गई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: सचिन तेंदुलकर ने किया भारतीय खिलाड़ियों का बचाव, कहा- हमारी टीम रातोंरात नंबर-1 नहीं बन गई
Sat, 12 Nov 2022 09:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 12 Nov 2022 09:36 PM IST
सार
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। वह सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी। टीम इंडिया 2013 के बाद से कभी भी आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद लगातार खिलाड़ियों की आलोचना हो रही है। आलोचक यह कह रहे हैं कि टीम इंडिया द्विपक्षीय सीरीज में तो अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट में लय खो देती है। इसी बीच, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम द्वारा पिछले कुछ सालों में किए गए प्रदर्शन को कम नहीं आंकना चाहिए। टीम इंडिया रातोंरात नंबर-1 नहीं बन गई है।
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया था। वह सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी। टीम इंडिया 2013 के बाद से कभी भी आईसीसी खिताब नहीं जीत पाई है। इस कारण भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना हो रही। समाचार एजेंसी एएनआई ने तेंदुलकर का एक वीडियो ट्वीट किया है। उसमें सचिन ने अपनी राय रखी है।
ये भी पढ़ें: T20 WC: गावस्कर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल, बोले- IPL खेलने पर वर्कलोड नहीं होता, भारत के लिए क्यों होता है?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ICC Chairman: ग्रेग बार्कले ने बरकरार रखा अपना पद, लगातार दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन चुने गए
पूर्व भारतीय कप्तान सचिन ने कहा, ''भारतीय टीम की हार निराशाजनक है। हम सभी भारतीय क्रिकेट की भलाई चाहते हैं, लेकिन हमें इस बात को स्वीकार करना होगा कि टीम द्वारा सेमीफाइनल में बनाया गया 168 रन का स्कोर ठीक नहीं था। एडिलेड जैसे मैदान पर इस तरह के स्कोर की उम्मीद नहीं की जा सकती है। 168 रन का स्कोर किसी दूसरे मैदान पर 150 के बराबर है। एडिलेड में बाउंड्री छोटी है। ऐसे में यहां कम से कम 190 रन स्कोर होना चाहिए था। ऐसे में हमें यह मान लेना चाहिए कि हमने अच्छा स्कोर नहीं बनाया था।''
उन्होंने आगे कहा, ''हम विकेट लेने में नाकाम रहे। हमारे लिए यह मैच काफी मुश्किल रहा। बिना किसी विकेट के 170 रन...ये काफी निराशाजनक हार थी। हमें अपनी टीम के प्रदर्शन को इस आधार पर नहीं आंकना चाहिए। हम दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम है। इस मुकाम तक पहुंचा...ये रातोंरात नहीं हो सकता।''

#WATCH | I know that the Semi Finals against England was very disappointing. Let's accept that we did not put up a good total on the board. It was a tough game for us, a bad and disappointing defeat. We have been World number 1 T-20 side as well: Cricketer Sachin Tendulkar to ANI pic.twitter.com/zjT3SjwZ8l
— ANI (@ANI) November 12, 2022