फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Rohit Sharma become most successful T20 Captain surpass Pakistan skipper Babar Azam

T20 World cup : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इस मामले में बाबर आजम को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचे, जानें

Fri, 28 Jun 2024 03:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Jun 2024 03:36 PM IST
सार

रोहित कप्तान के तौर पर सामने से टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित ने अब तक सात पारियों में 41.33 के औसत और 155.97 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल है।

विज्ञापन
T20 World cup : Rohit Sharma become most successful T20 Captain surpass Pakistan skipper Babar Azam
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम का टी20 विश्व कप में अजेय अभियान जारी है और टीम ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का सामना अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया था। भारत के लिए इस मैच में खास बात यह रही कि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला लगातार दूसरे मैच में भी जमकर बोला। इसके साथ ही रोहित ने टी20 में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं रोहित
रोहित कप्तान के तौर पर सामने से टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित ने अब तक सात पारियों में 41.33 के औसत और 155.97 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल है। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने किसी भी परिस्थिति में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की और पिछले दो मैचों में वह सफल भी रहे हैं। रोहित एकमात्र भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप के किसी मैच में अर्धशतक जड़ा है। रोहित इसके साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित ने 43 पारियों में 35.61 के औसत से 1211 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.78 का रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बने रोहित
इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत के साथ ही रोहित ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले अब रोहित बाबर से आगे निकल गए हैं। बाबर ने 85 मैचों में कप्तानी की है और 48 मैच जीते हैं, जबकि रोहित ने 61 टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है और उन्होंने 49 मैच जीते हैं जिसमें सुपर ओवर में मिली जीत भी शामिल है। रोहित इसके साथ ही इस प्रारूप में सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। वहीं, अगर रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल रही तो रोहित कप्तान के तौर पर 50वां मैच जीतेंगे।  
विज्ञापन

टी20 में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत
कप्तान  जीत मैच
रोहित शर्मा 49 61
बाबर आजम  48 85
ब्रायन मसाबा 45 60
इयोन मोर्गन 44 72

रोहित ने टी20 विश्व कप में जड़ा 11वां अर्धशतक 
रोहित शर्मा ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप में 11वीं बार अर्धशतक पूरा किया। रोहित इसके साथ ही टी20 विश्व कप में सर्वाधिक अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के बाद दूसरा स्थान पर मौजूद हैं। कोहली अब तक इस वैश्विक टूर्नामेंट में 14 बार पचासा जड़ चुके हैं और इस सूची में शीर्ष पर हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के दिग्गद पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस टूर्नामेंट में नौ अर्धशतक लगाए हैं। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में आठ अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed