फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Ricky Ponting prediction Australia will beat India in T20 World Cup final 2022

T20 World Cup 2022: रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, भारत और ऑस्ट्रेलिया में होगा फाइनल, जानें किसे बताया विजेता

Tue, 26 Jul 2022 09:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Jul 2022 09:43 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 23 अक्टूबर (रविवार) को मेलबर्न में होगा।

विज्ञापन
T20 World Cup Ricky Ponting prediction Australia will beat India in T20 World Cup final 2022
रोहित शर्मा, रिकी पोंटिंग और एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दो बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग ने मंगलवार (26 जुलाई) को आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने उन दो टीमों के बारे में बताया जो इस बार फाइनल में अपना स्थान पक्का कर सकती है। इतना ही नहीं, पोंटिंग ने यह भी बताया कि कौन-सी टीम टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनेगी।
विज्ञापन


पोंटिंग ने द आईसीसी रिव्यू में संजना गणेशन को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस बार आपस में फाइनल खेलेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। पोंटिंग का मानना है कि कंगारू टीम इस बार खिताब बचाने में कामयाब होगी। उसे घरेलू मैदान और समर्थकों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, ''मुझे लगता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फाइनल में खेलेंगी। वहां ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत को हराकर फिर से चैंपियन बनेगी। मौजूदा चैंपियन के पास घरेलू परिस्थितियां हैं। यह एक ऐसी चीज है, जो पिछले विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास नहीं थी। इस बार उसके लिए थोड़ा अच्छा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड देगा टक्कर: पोंटिंग
2003 और 2007 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले पोंटिंग से जब पूछा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को किससे खतरा होगा तो उन्होंने इंग्लैंड का नाम लिया। पोंटिंग ने कहा, ''इंग्लैंड के पास अभी भी कई मैच विजेता हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड सीमित ओवरों में एक मजबूत टीम है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।''


भारत का शेड्यूल
भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 23 अक्टूबर (रविवार) को मेलबर्न में होगा। उसके बाद टीम इंडिया 27 अक्टूबर (गुरुवार) को क्वालीफायर में ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। 30 अक्टूबर (रविवार) को भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। दो नवंबर (बुधवार) को बांग्लादेश और छह नवंबर (रविवार) को क्वालीफायर में ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed