T20 WC: फ्लोरिडा में बारिश और बाढ़ का कहर, फैंस ने पाकिस्तान पर कसा तंज, कहा- क्या 'कुदरत का निजाम' आएगा काम?
श्रीलंकाई टीम को बुधवार को फोर्ट लॉडरडेल से कैरेबियाई द्वीप के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन भारी बारिश और बाढ़ ने उन्हें वहीं रुकने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान की उम्मीदें भी इस पर टिकी हैं कि अमेरिका और आयरलैंड मैच का नतीजा आए। मैच रद्द होने पर पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी।
विस्तार
Upon signing this emergency declaration, I spoke with Kevin Guthrie, the state Director of Emergency Management, who has pledged to allocate any available resources from his agency to assist in our recovery efforts. The Florida Fish and Wildlife Commission will also be sending… pic.twitter.com/adJeLUGwFi
— Mayor Dean J. Trantalis (@DeanTrantalis) June 12, 2024
श्रीलंकाई टीम फ्लोरिडा में फंसी
श्रीलंकाई टीम को बुधवार को फोर्ट लॉडरडेल से कैरेबियाई द्वीप के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन भारी बारिश और बाढ़ ने उन्हें वहीं रुकने के लिए मजबूर कर दिया है। श्रीलंका अपने अंतिम ग्रुप मैच में सोमवार 17 जून को सेंट लूसिया में नीदरलैंड से भिड़ेगा। उन्होंने अब तक अपने तीन मैचों में से दो गंवाए हैं और गुरुवार को बांग्लादेश की नीदरलैंड पर जीत ने श्रीलंका को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया।
Floods in Florida has left Sri Lankan team stranded in US. The team was supposed to fly out from Fort Lauderdale this evening to Caribbean, but now are staying back in US. A state of emergency has been issued by Mayor of Fort Lauderdale. The team is expected to fly out tomorrow.
— Rex Clementine (@RexClementine) June 13, 2024
फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में इस हफ्ते टी20 विश्व कप के कुछ महत्वपूर्ण मैच खेले जाने हैं। इनमें अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच के अलावा पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच शामिल है। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच ग्रुप-ए से अगले दौर में पहुंचने को लेकर जंग है। बारिश के कारण एक भी मैच धुलने पर अमेरिकी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। इसी का डर पाकिस्तान की टीम को सता रहा है। शुक्रवार को भारतीय टीम का प्रैक्टस सेशन भी भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
The "Qudrat Ka Nizam" is working to eliminate Pakistan from the tournament 😂🤣pic.twitter.com/kJlt46UcNQ
— CrickSachin (@Sachin_Gandhi7) June 13, 2024
अमेरिका शुक्रवार को आयरलैंड से भिड़ेगा, जबकि पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को है। अगर अमेरिका आयरलैंड को हरा देता है या मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो वह ग्रुप ए से सुपर आठ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। मैच धुला तो अमेरिका और आयरलैंड को एक-एक अंक मिलेंगे। इसलिए, अमेरिका पांच अंकों तक पहुंच जाएगा, जबकि पाकिस्तान की टीम अधिकतम चार अंकों तक पहुंच सकती है। इसका मतलब है कि रविवार को होने वाले पाकिस्तान के मैच का कोई महत्व नहीं होगा। भारत और कनाडा की टीम भी 15 जून को फ्लोरिडा में ही भिड़ेगी।
अगर अमेरिका और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी। हालांकि, अगर अमेरिका आयरलैंड से हार जाता है, तो पाकिस्तान रविवार को आयरलैंड का सामना कर और जीत हासिल कर खुद को सुपर-8 में पहुंचा सकता है। हालांकि, अमेरिका के आयरलैंड से हारने पर अगर पाकिस्तान-आयरलैंड मैच बारिश से धुल जाता है तो भी अमेरिकी टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। अमेरिका के आयरलैंड से हारने पर पाकिस्तान के लिए हर हाल में जीत जरूरी है।
Reports: The drainage system in Florida isn't good. The rain has to completely stop tonight for any chance of USA vs Ireland taking place tomorrow 🇵🇰💔💔 💔#T20WorldCup pic.twitter.com/bvpV8xNE4R
— Farid Khan (@_FaridKhan) June 13, 2024
भारत ग्रुप ए में तीन मैचों में छह अंक (नेट रन +1.137) के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने सुपर आठ में जगह पक्की कर ली है। यूएसए अभी भी तीन मैचों में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.127 हो गया है। यह पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उनका नेट रन रेट अब अमेरिका से बेहतर है। भारत के अलावा ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका की टीम सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।