{"_id":"6661fe7d4521abcf1b0231da","slug":"t20-world-cup-new-york-drop-in-pitch-is-dangerous-icc-admits-uneven-bounce-dangerous-for-batters-2024-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: आईसीसी ने माना- न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच खतरनाक, कहा- स्थिति को बेहतर करने के लिए मेहनत जारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: आईसीसी ने माना- न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच खतरनाक, कहा- स्थिति को बेहतर करने के लिए मेहनत जारी
Fri, 07 Jun 2024 04:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:34 AM IST
सार
टी20 विश्व कप में न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिचों की काफी आलोचना हो रही है। भारत को इस स्टेडियम में दो मैच और खेलने हैं। इनमें नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी शामिल है।
विज्ञापन
बाबर और रोहित
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नासाउ काउंटी की खुली दरारों वाली खतरनाक पिच मौजूदा टी20 विश्व कप के दौरान चिंता का सबब बन गई है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को स्वीकार किया कि यह पिच अब तक लगातार उस तरह नहीं खेली है जैसी सभी ने उम्मीद की थी। भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबले के बाद पिच को लेकर चिंता जताई गई। भारत ने आयरलैंड को 16 ओवर में सिर्फ 96 रन पर समेटने के बाद आठ विकेट से मैच जीता था। इस मैच में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को चोट लगी थी।
विज्ञापन
आईसीसी ने कही यह बात
नसउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : ICC
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, इरफान पठान और संजय मांजरेकर समेत कई दिग्गजों ने पिच पर सवाल उठाए थे। यह भी कहा जा रहा था कि विश्व कप शुरू होने से पहले इस मैदान पर कुछ अभ्यास मैच क्यों नहीं खेले गए। अब आईसीसी ने इस पर सफाई पेश की है। आईसीसी ने कहा, 'आईसीसी स्वीकार करता है कि नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इस्तेमाल की गई पिचों ने लगातार उस तरह बर्ताव नहीं किया जैसा हम सभी चाहते थे। स्थिति में सुधार और बाकी बचे मैचों में सर्वश्रेष्ठ संभव सतह उपलब्ध कराने के लिए मैदानकर्मियों की विश्व स्तरीय टीम कड़ी मेहनत कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
पिच की हो रही आलोचना
नसउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : ICC
टी20 विश्व कप में न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिचों की काफी आलोचना हो रही है। भारत को इस स्टेडियम में दो मैच और खेलने हैं। इनमें नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला भी शामिल है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ताजा पिच है। इस पर घास है, लेकिन बड़ी बड़ी दरारें भी हैं। इस तरह की पिच पर पहले कुछ अभ्यास मैच होने चाहिए थे। यह टी20 की विकेट नहीं है और चारों पिचें ऐसी ही हैं। आयरलैंड के हैरी टेक्टर को जसप्रीत बुमराह की गेंद दस्तानों से होकर हेलमेट पर लगने के कारण कनकशन टेस्ट से गुजरना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया से मंगाई गई पिचें
रोहित और द्रविड़
- फोटो : BCCI/ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2024 के लिए बनाए गए नासाउ काउंटी स्टेडियम में सभी घास की पिचें हैं। ये सभी ऑस्ट्रेलिया में बनाई गई थीं और फ्लोरिडा भेज दी गई थीं। इसके बाद इन्हें ट्रकों के जरिये न्यूयॉर्क लाया गया। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले इन ड्रॉप-इन पिचों को स्थापित किया गया था।