{"_id":"636214b4dc2563622e419b85","slug":"t20-world-cup-kapil-dev-furious-at-team-india-for-poor-fielding-before-india-vs-bangladesh-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: खराब फील्डिंग के लिए टीम इंडिया पर भड़के कपिल देव, कहा- कैच छोड़ने पर मैच नहीं जीतेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: खराब फील्डिंग के लिए टीम इंडिया पर भड़के कपिल देव, कहा- कैच छोड़ने पर मैच नहीं जीतेंगे
Wed, 02 Nov 2022 12:26 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:26 PM IST
सार
ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया था। मैच में एडेन मार्करम को दो जीवनदान मिले थे। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच छोड़ा था। वहीं, रोहित शर्मा ने रनआउट का आसान मौका गंवाया था।
विज्ञापन
कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार (दो नवंबर) को एडिलेड में खेलेगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर दो अंक हासिल करना चाहेगी। उसके अभी तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। टीम को पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में टीम के खिलाड़ियों ने खराब फील्डिंग की थी। इसके लिए उनकी आलोचना भी हुई थी। पूर्व कप्तान कपिल देव ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कहा है कि अगर टीम इंडिया कैच छोड़ेगी तो मैच नहीं जीत पाएगी।
ब्रिस्बेन में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया था। मैच में एडेन मार्करम को दो जीवनदान मिले थे। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उनका कैच छोड़ा था। वहीं, रोहित शर्मा ने रनआउट का आसान मौका गंवाया था। कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर किसी टीम के खिलाड़ी ऐसे मौके चूक जाते हैं, तो वह टीम मैच नहीं जीत सकती।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 2007 की हार से लेकर 2016 में एक रन से जीत तक, ये हैं भारत-बांग्लादेश के बीच हुए पांच बड़े मुकाबले
विज्ञापन
कपिल ने कहा, "अगर आप टी 20 क्रिकेट में रन आउट के मौके और कैच लेने से चूक गए तो आप जीत नहीं सकते। जब आप कम स्कोर का बचाव कर रहे होते तो आपका उत्साह 100 फीसदी होना चाहिए।'' कपिल देव ने यह भी कहा कि किसी से भी गलतियां हो जाती हैं, लेकिन ये टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रभावित करती हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC: यात्री ने लाइव मैच के दौरान पायलट से पूछा स्कोर, उसके बाद जो हुआ, वह जानकर आप हो जाएंगे खुश, देखें
1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा, ''ऐसी छोटी-छोटी गलतियां नहीं होनी चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि हर खिलाड़ी कैच छोड़ता है, लेकिन जब मैच रोमांचक स्थिति में रहता है और आपक कैच छोड़ते हैं तो टीम निराश होती है। रन-आउट के लिए मैं यह नहीं कहूंगा कि सभी तीन विकेट (स्टंप) पूरी तरह से दिखाई दे रहे थे। मैं कहूंगा कि 70 से 75 फीसदी विकेट (स्टंप) छह गज से दिखाई दे रहे थे। उस मैच में ये दो मौके थे जब मैच को बदला जा सकता था।"