{"_id":"6091bb3ed3e0de22a23ebecf","slug":"t20-world-cup-is-set-to-be-moved-from-india-to-the-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: अब टी20 विश्व कप भारत की जगह हो सकता है यूएई में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का असर: अब टी20 विश्व कप भारत की जगह हो सकता है यूएई में
Wed, 05 May 2021 02:54 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 May 2021 02:54 AM IST
सार
- अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अंतिम फैसला एक माह के अंदर
विज्ञापन
टी20 विश्व कप
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल-14 के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद अब अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले विश्व कप के संयुक्त अरब अमीरात में होने की संभावना प्रबल है। बीसीसीआई का मानना है कि विश्व कप में भाग लेने वाली कोई भी टीम यहां आने में सहज महसूस नहीं करेगी।
विज्ञापन
इस बारे में अंतिम फैसला एक महीने में कर दिया जाएगा। आईपीएल 2021 स्थगित किए जाने के बाद बीसीसीआई भी 16 टीमों के टूर्नामेंट को आयोजित करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारियों की हाल में केंद्र सरकार के कुछ शीर्ष अधिकारियों से चर्चा हुई तथा टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने पर काफी हद तक सहमति बन गई है। यह टूर्नामेंट नौ स्थानों पर खेला जाना है जिनकी घोषणा अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
भारत में मेजबानी करना सुरक्षित नहीं
बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा, ‘आईपीएल का चार सप्ताह के अंदर निलंबन इस बात का संकेत है कि जबकि देश पिछले 70 वर्षों में अपने सबसे बुरे स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है तब इस तरह की वैश्विक प्रतियोगिता की मेजबानी करना वास्तव में सुरक्षित नहीं होगा। उन्होंने कहा, भारत में नवंबर में (कोविड-19 की) तीसरी लहर आने की संभावना है।
इसलिए बीसीसीआई मेजबान रहेगा लेकिन टूर्नामेंट संभवत: यूएई में आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सितंबर में भारत में तीसरी लहर की चेतावनी दी है।
भारत में अभी स्थिति विकट बनी हुई है तथा पिछले कुछ समय से हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं जिससे अधिकतर क्रिकेट बोर्ड चिंतित हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ऐसी स्थिति में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमों की सुरक्षा को लेकर जोखिम नहीं उठाएगा।
जून में आईसीसी की बैठक
अन्य सूत्र ने कहा, आप यह तय मान लीजिए कि यदि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तो अगले छह महीने तक कोई भी देश भारत का दौरा नहीं करना चाहेगा। यदि एक और लहर आती है तो खिलाड़ी और उनके परिजन बेहद सतर्क रहेंगे। इसलिए उम्मीद है कि बीसीसीआई टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में करने पर सहमत हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि आईपीएल के निलंबन के बाद बीसीसीआई के अधिकारी किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। जून में आईसीसी की बैठक होनी है जिसमें अंतिम फैसला किया जाएगा लेकिन आईपीएल को स्थगित किए जाने के बाद भारत में टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना न के बराबर है