{"_id":"666c58bf53c12cba320c31f4","slug":"t20-world-cup-indian-all-rounder-shivam-dube-back-virat-kohli-before-match-against-canada-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs CAN : 'कोहली अगले तीन मैचों में तीन शतक लगा सकते हैं', मैच से पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs CAN : 'कोहली अगले तीन मैचों में तीन शतक लगा सकते हैं', मैच से पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने कही बड़ी बात
Fri, 14 Jun 2024 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 14 Jun 2024 08:21 PM IST
सार
कोहली टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतर रहे हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में कोहली की आलोचना भी हो रही है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कोहली का बल्ला शुरुआत के तीन मैचों में बिलकुल भी नहीं चला था और उन्होंने अब तक तीन मैचों में बस पांच रन ही बनाए हैं। कोहली टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतर रहे हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में कोहली की आलोचना भी हो रही है, लेकिन टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे कोहली के समर्थन में उतरे हैं।
विज्ञापन
आईपीएल की फॉर्म को बरकरार नहीं रख पा रहे कोहली
आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाने के बाद कोहली टी20 विश्व कप में आए थे लेकिन शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। वह अब अब तीन मैच में 1.66 के औसत से पांच ही रन बना पाए हैं जिसमें अमेरिका के खिलाफ पहली गेंद पर खाता खोले बिना आउट होना भी शामिल है। टीम प्रबंधन ने यशस्वी जायसवाल की जगह रोहित के साथ कोहली को ओपनिंग में उतारने का फैसला किया था। हालांकि, अब तक यह रणनीति सफल नहीं रही है और कोहली दहाई अंकों तक भी नहीं पहुंच सके हैं।

कोहली की फॉर्म से चिंतित नहीं दुबे
दुबे ने कनाडा के खिलाफ मैच से पहले कहा, मैं कोहली पर बात करने के लिए कौन होता हूं? अगर उन्होंने तीन मैचों में रन नहीं बनाए हैं तो हो सकता है कि वह अगले तीन मैचों में शतक जड़ें जिसके बाद इसे लेकर चर्चा बंद हो जाएगी। हम सभी उनके खेल के बारे में जानते हैं और हमें पता है कि वह किस तरह खेलते हैं।

फ्लोरिडा में कोहली से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
भारत ने अब तक तीनों मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले थे जिस पिच पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण माना गया। भारतीय टीम न्यूयॉर्क से 1850 किमी की यात्रा करके फ्लोरिडा पहुंची है और उम्मीद है कि शहर बदलने के साथ कोहली का भाग्य भी बदलेगा। ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को शायद न्यूयॉर्क जितनी मदद नहीं मिले जहां की पिच पर असमान उछाल था और धीमा आउटफील्ड के कारण क्रिकेट से अधिक मैदान और पिच की चर्चा हो रही थी। कोहली के ऊपर से हालांकि इस तथ्य से दबाव कुछ कम होगा कि उनके खराब प्रदर्शन का असर टीम के प्रदर्शन पर नहीं पड़ा है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे कोहली के जल्दी आउट होने से हालांकि टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही और बाद में आने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बन रहा है।