फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: From Jaffer to Anjum, Vaughan, Social Media Reactios on Afganistan win on Austrlaia, See here

T20 World Cup: अफगानिस्तान जीता तो फैंस हुए खुश, जाफर से लेकर अंजुम-वॉन तक सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

Sun, 23 Jun 2024 01:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jun 2024 01:43 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज टॉम मूडी ने लिखा- यह जीत बड़ी है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार धूल चटाई। राशिद खान की टीम को सलाम। वह एक सच्चे योद्धा हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup: From Jaffer to Anjum, Vaughan, Social Media Reactios on Afganistan win on Austrlaia, See here
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप में रविवार को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। यह अफगानिस्तान टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत रही। कंगारू टीम 149 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 127 रन पर सिमट गई। अफगानिस्तान की इस ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने अफगानिस्तान की टीम को बधाई दी है। इनमें टॉम मूडी से लेकर अंजुम चोपड़ा और माइकल वॉन जैसे दिग्गज शामिल हैं। आइए देखते हैं.... 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के ही दिग्गज टॉम मूडी ने लिखा- यह जीत बड़ी है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार धूल चटाई। राशिद खान की टीम को सलाम। वह एक सच्चे योद्धा हैं। भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने कहा- अविश्वसनीय नतीजों वाला एक विश्व कप। क्रिकेट क्या शानदार खेल है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने लिखा- जोनाथन ट्रॉट और उनकी टीम के प्रति मेरा सम्मान। यह टी20 विश्व कप कितना शानदार होता जा रहा है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी महिला टीम की उरूज मुमताज खान ने लिखा- अफगानिस्तान ने शानदार जीत हासिल कर अपना दबदबा साबित किया। ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत। सेमीफाइनल के लिए अब ग्रुप खुला हुआ है। जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर मबांगवा ने लिखा- अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट के इतिहास में शानदार कहानियां लिखना जारी रख रही है। यह एक बड़ी जीत है। इसने ग्रुप को पूरी तरह से हिला कर रख दिया है। शकेरा सलमान नाम के एक यूजर ने लिखा- यह एक बड़ा नतीजा है।





विज्ञापन

वसीम जाफर ने लिखा- इसे उलटफेर कहकर अफगानिस्तान का अपमान न करें। अफगानिस्तान अपने दिन किसी भी टीम को हराने के लिए काफी अच्छा है। उन्होंने आज अपनी क्षमता के अनुरूप खेला और ऑस्ट्रेलिया की एक बहुत अच्छी टीम को हरा दिया। एक तथ्य जिसका जश्न मनाया जाना चाहिए। बधाई हो और अच्छा खेले अफगानिस्तान। मोहम्मद नबी ने अपनी टीम की जीत पर लिखा- सभी को मुबारक। हमारी आज की ऑस्ट्रेलिया पर जीत हमारी क्षमता और दृढ़ता को दर्शाता है।




अंजुम चोपड़ा ने लिखा- वाह अफगानिस्तान। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज आपके खिलाड़ी शानदार थे। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्थालेकर ने कहा- यह अफगानिस्तान की ओर से एक और ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझा है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि प्लान को उन्होंने अच्छी तरह से लागू किया है। ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग फिर से खराब दिखी। छह मौके चूक गए जबकि दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने कुछ शानदार कैच लपके।




अफगानिस्तान टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने लिखा- क्या जीत है। शानदार खेले गुलबदीन नईब, रहमनुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और नवीन उल हक और पूरी टीम। माइकल वॉन ने लिखा- अब इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है और पिछले कुछ समय से अफगानिस्तान वैसा ही प्रदर्शन करता आ रहा है जैसा हमने अभी देखा है। बेहद कुशल खिलाड़ियों का समूह और शानदार नेतृत्व। चमारा कापूगेदरा ने लिखा- वाह, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हरा दिया है। बधाई अफगानिस्तान क्रिकेट टीम।

मैच में क्या हुआ?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 60 रन और इब्राहिम जादरान ने 51 रन की पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.2 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। गुलबदीन नईब ने चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैक्सवेल के अलावा कोई खिलाड़ी 15 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। ट्रेविस हेड (0), डेविड वॉर्नर (3), कप्तान मिचेल मार्श (12), मार्कस स्टोइनिस (11), टिम डेविड (2), मैथ्यू वेड (5), पैट कमिंस (3), एश्टन एगर (2) और एडम जैम्पा (9) कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed