फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup for Blind Pakistan Blind Cricket Team's Visa Cleared By MHA For World Cup Report

T20 World Cup: कई घंटे के नाटक के बाद पाकिस्तानी टीम को मिला भारत का वीजा, अब वर्ल्ड कप में हो सकेगी शामिल

Tue, 06 Dec 2022 10:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Dec 2022 10:53 PM IST
सार

दृष्टिबाधित 20 क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। भारत अपनी मेजबानी में खिताब का दावेदार है। माना जा रहा है कि फाइनल में उसकी टक्कर पाकिस्तान के साथ हो सकती है।

विज्ञापन
T20 World Cup for Blind Pakistan Blind Cricket Team's Visa Cleared By MHA For World Cup Report
दृष्टिबाधित टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए ट्रॉफियां। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के 34 खिलाड़ियों और अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय से वीजा मंजूरी मिलने के बाद भारत में चल रहे दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम के भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है। इसकी मंजूरी के बाद विदेश मंत्रालय पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करेगा ताकि वे 5 से 17 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा कर सकें। 
विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि गृह मंत्रालय ने दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए 34 पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है। बारह दिन चलने वाले टूर्नामेंट में अब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के मुकाबले फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे। भारत अपनी मेजबानी में खिताब का दावेदार है। माना जा रहा है कि फाइनल में उसकी टक्कर पाकिस्तान के साथ हो सकती है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने दी थी वीजा नहीं मिलने की जानकारी
इससे पहले यह बताया गया था कि पाकिस्तानी टीम को वीजा नहीं मिला है। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (सीएबीआई) ने भी की थी। वीजा नहीं मिलने पर पाकिस्तान दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद (पीबीसीसी) ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि उनकी टीम को भारतीय विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीबीसीसी ने कहा था, ‘‘इस घटना से पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम अधर में लटक गई। इस बात की संभावना थी कि फाइनल में भारत का मुकाबला हमारी टीम से होता। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के चैंपियन बनने की दावेदार थी।’’ इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह ने गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को किया था। मंगलवार को मुकाबलों की शुरुआती हुई और फाइनल मैच में 17 दिसंबर को खेला जाएगा।


पीबीसीसी ने कहा था, ''भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा देने के लिए अपनी सरकार से गुहार लगाई थी, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। इस भेदभावपूर्ण कार्रवाई के विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे क्योंकि हम विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे ताकि भारत को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी न मिले।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed