फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Fear of hamstring injury on sandy grounds of USA, Indian team expressed concern

T20 WC: 'यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है', अमेरिका के रेतीले मैदानों पर चोट लगने का डर, भारतीय टीम ने चिंता जाहिर की

Sun, 02 Jun 2024 08:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Jun 2024 08:06 PM IST
सार

रेत आधारित मैदान खिलाड़ियों के हैमस्ट्रिंग चोट के मुख्य कारणों में से एक है। आईपीएल 2020 में भी रेत आधारित मैदान एक बड़ा मुद्दा बना था। तब संयुक्त अरब अमीरात में हुए टूर्नामेंट के दौरान रेत-आधारित मैदानों पर काफी खिलाड़ी चोटिल हुए थे।

विज्ञापन
T20 World Cup: Fear of hamstring injury on sandy grounds of USA, Indian team expressed concern
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI/T20 World Cup/ICC

विस्तार

भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्व कप से पहले अमेरिका में रेतीले मैदानों में खेलने की चुनौती को लेकर बयान दिया है। रेतीले मैदानों की सतहें उन पिचों के बिल्कुल विपरीत हैं जिनकी भारतीय टीम आदी है। ऐसी पिचों पर खिलाड़ियों को ढलने में समय लगता है और चोट की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

द्रविड़ ने नासाउ काउंटी की सराहना की
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में नए मैदान और पिच बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए भारत के मुख्य कोच द्रविड़ ने कहा, 'बहुत कम समय में इसे बनाकर तैयार करना सराहनीय है। आगे कहीं भी नए स्टेडियम को लेकर यह अच्छी खबर है। हालांकि, रेतीली जमीन खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्याएं बढ़ाती हैं। रेत आधारित सतहों से शरीर पर अधिक दबाव पड़ सकता है। खासतौर पर फील्डिंग करते हुए घुटनों और हैमस्ट्रिंग पर असर पड़ सकता है। द्रविड़ ने खिलाड़ियों की कंडीशनिंग और चोट की रोकथाम के उपायों के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup: Fear of hamstring injury on sandy grounds of USA, Indian team expressed concern
नसउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC
दुबे-अर्शदीप ने कही यह बात
वहीं, शिवम दुबे ने बीसीसीआई टीवी पर कहा- खिलाड़ियों के लिए यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है और इतना आसान नहीं है। अर्शदीप सिंह ने कहा- ऐसा इसलिए है क्योंकि मैदान रेत आधारित है और आपको अपनी लय सही बनानी होगी। जबकि द्रविड़ ने कहा- जमीन थोड़ी नरम है। इसलिए हमारे लड़कों के हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों पर थोड़ा सा दबाव पड़ेगा। इस पर हम थोड़ा काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि सब अपना ध्यान रखें। ऐसे मैदान कभी-कभी भारी लगता है और कभी-कभी थोड़ा स्पंजी लगता है।
विज्ञापन

हैमस्ट्रिंग चोट की समस्या बढ़ जाती है
रेत आधारित मैदान खिलाड़ियों के हैमस्ट्रिंग चोट के मुख्य कारणों में से एक है। आईपीएल 2020 में भी रेत आधारित मैदान एक बड़ा मुद्दा बना था। तब संयुक्त अरब अमीरात में हुए टूर्नामेंट के दौरान रेत-आधारित मैदानों पर काफी खिलाड़ी चोटिल हुए थे। तब भारत के कप्तान रोहित शर्मा सहित कम से कम पांच भारतीय खिलाड़ियों को हैमस्ट्रिंग चोट या खिंचाव का सामना करना पड़ा था।

T20 World Cup: Fear of hamstring injury on sandy grounds of USA, Indian team expressed concern
नसउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC
भारत में कई मैदानों के आउटफील्ड में मिट्टी मिली हुई है और ऊपर केवल रेत की एक महीन परत है। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका में आउटफील्ड पूरी तरह से रेत से बने होते हैं, जो नरम होते हैं और बहुत अधिक दबाव डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed