{"_id":"6185ca3b19a00d01956d9dcf","slug":"t20-world-cup-england-will-face-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: इंग्लैंड टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को बड़ी जीत की जरूरत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: इंग्लैंड टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को बड़ी जीत की जरूरत
Sat, 06 Nov 2021 05:50 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:50 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के लिए यह अच्छा है कि दूसरे सत्र में होने वाले मुकाबले में यह पता रहेगा कि उसे इंग्लैंड के लिए क्या कुछ किए जाने की जरूरत है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में खेल चुके होंगे।
विज्ञापन
इयोन मॉर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार जीत के साथ इंग्लैंड का विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय है। शनिवार को इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम का सामना ‘हाईवोल्टेज’ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से होना है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की रनरेट + 3.183 है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के चार मैचों में छह अंक हैं। इस ग्रुप से दूसरी टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ी रेस है। ऑस्ट्रेलिया की टीम रनरेट में दक्षिण अफ्रीका से आगे है, हालांकि दोनों टीमों के एकसमान छह अंक हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के लिए यह अच्छा है कि दूसरे सत्र में होने वाले मुकाबले में यह पता रहेगा कि उसे इंग्लैंड के लिए क्या कुछ किए जाने की जरूरत है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में खेल चुके होंगे। दक्षिण अफ्रीका को निश्चित रूप से बड़ी जीत की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विंडीज के खिलाफ आज हार से बचना होगा ऑस्ट्रेलिया को
बांग्लादेश को पिछले मैच में रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलिया का अभियान पटरी पर लौट आया है और टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें शनिवार को सुपर 12 चरण के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार से बचना होगा। (मैच : दोपहर 3.30 बजे से)
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन