फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : During India-Pakistan match Aircraft carrying message 'Release Imran Khan' flies over stadium

IND vs PAK : 'इमरान को रिहा करो', आसमान में दिखा ऐसा नजारा जिसे देखकर चौंक गए सभी, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

Mon, 10 Jun 2024 12:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Jun 2024 12:38 AM IST
सार

अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 1992 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले इमरान खान फिलहाल जेल में हैं और उनके समर्थक उन्हें जेल से रिहा कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इमरान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रहे हैं।

विज्ञापन
T20 World cup : During India-Pakistan match Aircraft carrying message 'Release Imran Khan' flies over stadium
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में खेले गए टी20 विश्व कप के मैच के दौरान सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली। मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक प्लेन गुजरा जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने इसका वीडियो बना लिया और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्लेन के साथ 'इमरान खान को रिहा करो' का बैनर हवा में दिखाई दिया। 
विज्ञापन

अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 1992 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले इमरान खान फिलहाल जेल में हैं और उनके समर्थक उन्हें जेल से रिहा कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इमरान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रहे हैं। यह प्लेन उस वक्त नजर आया जब मैच शुरू होने से ठीक पहले जब पाकिस्तान का राष्ट्र गान चल रहा था ठीक उस समय यह प्लेन स्टेडियम के ऊपर से जाता हुआ दिखाई दिया। मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले आतंकी हमले की धमकी मिली थी जिसके बाद न्यूयॉर्क में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। लेकिन स्टेडियम के ऊपर से जिस तरह यह प्लेन गुजरा उसने एक बार फिर सुरक्षा इंतजाम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान के सामने रखा 120 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो भारत की बल्लेबाजी पाकिस्तान के खिलाफ खराब रही और भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम, मध्य क्रम सबकुछ फेल रहा। आखिरी ओवर में पुछल्ले बल्लेबाजों के कुछ रन की बदौलत भारत 119 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद आमिर ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed